HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: ऑपरेशन सिंदूर के चलते देश में सुरक्षा स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। इस बीच, एक गंभीर साइबर सुरक्षा खतरे का खुलासा हुआ है। भारतीय पत्रकारों और आम नागरिकों को एक पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव (पीआईओ) द्वारा भारत का रक्षा अधिकारी बनकर कॉल किया जा रहा है।
बता दें कि भारत सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक व्हाट्सएप नंबर +91-7340921702 से फर्जी कॉल हो रहे हैं। इसके साथ ही कॉल करने वाले भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़े अधिकारी होने का दावा करके चल रही सैन्य कार्रवाई के बारे में संवेदनशील जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
सरकार ने ये साफ तौर पर कहा है कि ये नंबर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों से जुड़ा हुआ है और इसका मकसद पत्रकारों और आम लोगों से जानकारी हासिल करना है। सभी नागरिकों और मीडिया संस्थानों से अपील की गई है कि वे ऐसे किसी भी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और तुरंत संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को सूचित करें।
मीडिया संस्थानों से अपील
किसी भी अनजान नंबर से आने वाली कॉल पर सैन्य या संवेदनशील जानकारी साझा न करें।
अगर कॉल करने वाला खुद को अधिकारी बताता है, तो उसकी पहचान सत्यापित करें।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
यूपी में रेड अलर्ट: मेरठ जोन में पुलिस की सक्रियता बढ़ी, 1500 से ज्यादा बवालियों पर नजर
OPERATION SINDOOR: ऑपरेशन सिंदूर में सरकार का बड़ा एक्शन, टेलीकॉम कंपनियों को दिए गए सख्त

