सीएम योगी की योजना: अब बाढ़ पीड़ितों को हर सप्ताह मिलेगी राहत किट, आत्मनिर्भर होगा प्रदेशसीएम योगी की योजना

HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: उत्तर प्रदेश सरकार ने संभावित बाढ़ से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इस बार सरकार की विशेष योजना के तहत बाढ़ पीड़ितों को हर सप्ताह राहत किट दी जाएगी।

इसके साथ ही स्वच्छ पेयजल के लिए दवाओं की भी व्यवस्था की जाएगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से पानी निकालने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि स्थिति पर काबू पाया जा सके। बाढ़ के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए नावों की व्यवस्था की जाएगी और नाविकों को सेवा देने के 24 घंटे के भीतर भुगतान किया जाएगा। बाढ़ प्रभावित लोगों को दी जाने वाली राहत किट के अलावा सरकार पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर है।

स्वच्छ पेयजल के लिए दवाओं की भी व्यवस्था

बाढ़ से पहले उनका टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आश्रय स्थल बनाए जाएंगे, जहां तीन वक्त का भोजन, नाश्ता और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाएगा। पेयजल की शुद्धता के लिए दवाओं की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से पानी की निकासी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

यूपी में रेड अलर्ट: मेरठ जोन में पुलिस की सक्रियता बढ़ी, 1500 से ज्यादा बवालियों पर नजर

OPERATION SINDOOR: ऑपरेशन सिंदूर में सरकार का बड़ा एक्शन, टेलीकॉम कंपनियों को दिए गए सख्त आदेश

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *