HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: पाकिस्तान में आतंकी कैंपों पर भारत द्वारा किए गए हमले के बाद DoT ने सभी निजी और सरकारी टेलीकॉम कंपनियों को आपदा स्तर की तैयारी करने को कहा है। जिसमें कंपनियों को अपने नेटवर्क को और अधिक सुरक्षित बनाने को भी कहा गया है। दरअसल भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान से साइबर हमलों का खतरा बढ़ गया है। इसी वजह से DoT की ओर से टेलीकॉम कंपनियों को ये सख्त आदेश दिए गए हैं।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुई बैठक में टेलीकॉम कंपनियों को नेटवर्क कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। इसके अलावा इन कंपनियों को उन जगहों की सूची बनाने को भी कहा गया है, जिन्हें किसी भी आपात स्थिति में चालू रखा जा सके।
सरकारी टेलीकॉम कंपनियों की मजबूत कनेक्टिविटी
दूरसंचार विभाग ने अपने आदेश में सभी निजी और सरकारी टेलीकॉम कंपनियों को अपनी कनेक्टिविटी बेहतर बनाने को कहा है। इसके लिए कंपनियों को मिलकर काम करने को भी कहा गया है। इसके अलावा इन कंपनियों को उन जगहों की सूची बनाने को भी कहा गया है, जिन्हें किसी भी आपात स्थिति में चालू रखा जा सके।
विभाग ने अपने आदेश में टेलीकॉम कंपनियों को 2020 की मानक संचालन प्रक्रिया का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। इसका तत्काल प्रभाव से पालन किया जाना चाहिए और आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के सभी एलएसए प्रमुखों को राज्य सरकारों से बात करके आपातकालीन स्थिति में टेलीकॉम कंपनियों के लॉजिस्टिक्स की आवाजाही को सुगम बनाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
UP: 1800 बिजली कर्मचारियों का रुका वेतन, 19 जिलों के कर्मचारी शामिल… जानिए वजह
UP में अब हर परिवार को मिलेगा अपना घर! योगी सरकार ला रही है नई आवासीय क्रांति योजना

