यूपी में रेड अलर्ट: मेरठ जोन में पुलिस की सक्रियता बढ़ी, 1500 से ज्यादा बवालियों पर नजर यूपी में रेड अलर्ट

HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: ऑपरेशन सिंदूर चल रहा है। भारत-पाक सीमा पर तनाव बढ़ता जा रहा है। इसके चलते जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई है। भारत-पाक सीमा पर तनाव है।

बता दें कि सभी पुलिस-प्रशासनिक अफसरों को सतर्कता बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। सोशल मीडिया के अलावा दंगाइयों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। पूर्व में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष और अन्य घटनाओं में सामने आए आरोपियों के नाम इस सूची में शामिल किए गए हैं। पिछले 10 साल में चिह्नित करीब 1500 दंगाइयों को रडार पर लिया गया है। इन सभी का थानेवार सत्यापन कर उन्हें हिदायत देने के आदेश दिए गए हैं।

सोशल मीडिया पर भी बढ़ाई निगरानी

इसके साथ ही सूची बनाकर उनके मोबाइल नंबर भी अपडेट किए जा रहे हैं। आपराधिक रिकॉर्ड पता किए जा रहे हैं। आदेश दिया गया है कि हालात बिगड़ने पर सभी को मुचलका पाबंद किया जाए। मेरठ, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में सबसे ज्यादा चिन्हित उपद्रवी हैं। जिलों में खासतौर पर एहतियात बढ़ा दी गई है।

वेस्ट यूपी में एसटीएफ, एटीएस और इंटेलिजेंस की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। बुलंदशहर पर भी खुफिया विभाग की नजर है। मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया, पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर नजर रख रही है। इसके साथ ही पहले से चिन्हित उपद्रवियों और दंगाइयों पर सख्ती बढ़ा दी गई है, ताकि कोई अफवाह न फैला सके। इस दौरान पुलिस को हर छोटी सूचना का तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

OPERATION SINDOOR: ऑपरेशन सिंदूर में सरकार का बड़ा एक्शन, टेलीकॉम कंपनियों को दिए गए सख्त आदेश

UP: 1800 बिजली कर्मचारियों का रुका वेतन, 19 जिलों के कर्मचारी शामिल… जानिए वजह

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *