लखनऊ में सुरक्षा चाक-चौबंद: एयरपोर्ट पर विज़िटर एंट्री पर रोक और विशेष निगरानीलखनऊ में सुरक्षा चाक-चौबंद

HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: पाकिस्तान की मिसाइल हमले की नाकाम कोशिश के बाद भारत ने करारा जवाब दिया है। लखनऊ मध्य कमान का मुख्य सैन्य मुख्यालय होने के कारण छावनी में सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य बना दी गई है। सभी प्रवेश मार्गों व वाहनों पर कड़ी निगरानी है और लोगों की गहन जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। कमांड व बेस अस्पताल के आसपास सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

आरपीएफ एस्कॉर्ट की बढ़ाई गई संख्या

रेलवे स्टेशनों पर ड्रोन से निगरानी के कारण युद्ध जैसे हालात को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने आरपीएफ और जीआरपी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने की तैयारी शुरू कर दी है। चारबाग, प्रयागराज और लखनऊ जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी, जिसका संचालन कंट्रोल रूम से होगा और 155 सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जा रही है। लखनऊ से गुजरने वाली 54 ट्रेनों में आरपीएफ एस्कॉर्ट की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। 54 ट्रेनों में एस्कॉर्ट बढ़ाए जाएंगे।

ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एस्कॉर्ट्स बढ़ाए जा रहे हैं। संदिग्ध यात्रियों की अचानक जांच की जाएगी। लखनऊ से गुजरने वाली 54 ट्रेनों में आरपीएफ एस्कॉर्ट्स बढ़ाए जाएंगे, ताकि ट्रेनों में अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके।

एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से की अपिल

इसके साथ ही एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अतिरिक्त समय से एयरपोर्ट पहुंचें। विमान में चढ़ने और प्रवेश से पहले सीआईएसएफ के जवान यात्रियों की गहन जांच कर रहे हैं। परिसर में बुलेटप्रूफ वाहनों से गश्त की जा रही है। यहां सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। सीआईएसएफ चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

यूपी में रेड अलर्ट: मेरठ जोन में पुलिस की सक्रियता बढ़ी, 1500 से ज्यादा बवालियों पर नजर

OPERATION SINDOOR: ऑपरेशन सिंदूर में सरकार का बड़ा एक्शन, टेलीकॉम कंपनियों को दिए गए सख्त आदेश

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *