PRAYAGRAJ: हंडिया थाना क्षेत्र की बरौत पुलिस चौकी अंतर्गत भीटी कस्बे के नेशनल हाईवे ओवरब्रिज पर मंगलवार रात करीब 12 बजे दो गुटों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। मौके पर पहुंचे सिपाही पंकज सिंह पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और दो स्कॉर्पियो गाड़ियां व असलहा जब्त किया।

पुलिस ने बताया कि घटना की शुरुआत उस समय हुई जब स्कॉर्पियो सवार युवकों ने एक ट्रक को ओवरटेक कर हाईवे पर रोक लिया और लोहे की रॉड तथा तमंचों से लैस होकर ट्रक चालक व अन्य लोगों पर हमला कर दिया। गोलीबारी की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बरौत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू की। इस दौरान एक आरोपी ओवरब्रिज से नीचे कूद गया, जबकि कई मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। एक आरोपी ने पुलिसकर्मी पंकज सिंह को निशाना बनाकर गोली चलाई, लेकिन वह सुरक्षित बच निकले।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद जावेद पुत्र शमीम अख्तर (निवासी रुद्रपुर, थाना फाफामऊ), बंसन पुत्र मोहम्मद मियां (निवासी मुबारकपुर, थाना नवाबगंज) और तनौवर अली पुत्र रमजान अली (निवासी रुद्रपुर, फाफामऊ) शामिल हैं। जावेद के पास से 315 बोर का कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ट्रक की राखड़ लोडिंग को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। 12 मई को मिर्जापुर में गाली-गलौज के बाद उन्होंने अपने साथियों को बुलाकर असलहे के साथ हमला करने की योजना बनाई।

अन्य नामजद आरोपियों में मोहम्मद सैफी, अनव त्रिपाठी, औरंगजेब, विक्रम पाल, मोहम्मद हसन, अभिषेक शुक्ला और अंश सिंह शामिल हैं। सभी आरोपी स्कॉर्पियो में सवार होकर ट्रक का पीछा करते हुए भीटी ओवरब्रिज पर पहुंचे थे। घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने 14 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

योगी सरकार का खास प्लान, जल्द बनेंगे 25 लाख नए किसान क्रेडिट कार्ड…जारी किए निर्देश

OPERATION SINDOOR: उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट, DGP प्रशांत कुमार ने दिए सख्त निर्देश

By Priya Official

Miss Priya is a Media Professional. She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *