भारतीय सेना देर रात पाकिस्तान और POK स्थित आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों के कुल 9 ठिकानों को निशाना बनाया है। इस स्ट्राइक के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहीं उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है, इस संबंध में पुलिस महानिदेशक डीजीपी प्रशांत कुमार ने जानकारी दी
यूपी डीजीपी के एक्स पर जारी किए गए बयान में कहा गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। यूपी पुलिस की सभी फील्ड इकाइयों को रक्षा बलों से समन्वय स्थापित करने एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं। यूपी पुलिस सतर्क है, संसाधनों से लैस है और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जय हिन्द !
भारत की सेना ने पाकिस्तान और पीओके के अंदर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। इसमें आतंकी सरगना हाफिज सईद और मसूद अजहर के ठिकाने शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार भारत ने मुजफ्फराबाद, बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट, कोटली, बाघ, गुलपुर, भिंबेर और शकरगढ़ में आतंक के ठिकानों को निशाना बनाया है।
क्या है रेड अलर्ट?
रेड अलर्ट एक चेतावनी प्रणाली है जो संभावित बड़े खतरे – जैसे आतंकी हमले, युद्ध या गंभीर सुरक्षा संकट – की स्थिति में नागरिकों और एजेंसियों को सचेत करती है। इसमें सुरक्षा बलों की सक्रियता बढ़ा दी जाती है और आम जनता को सतर्क रहने व सरकारी निर्देशों का पालन करने को कहा जाता है।
इतिहास में पहली बार, 1971 के बाद रेड अलर्ट घोषित
पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने बताया कि ‘1971 के युद्ध के बाद यह पहला अवसर है जब किसी आतंकी घटना के मद्देनजर पूरे राज्य में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।’
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

