Lucknow:उत्तर प्रदेश में अब तक 1.20 करोड़ लोगों ने अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के लिए नामांकन कराया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में इस योजना के लिए नामांकन देश के अन्य राज्यों की तुलना में काफी अधिक रहा है। एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'विजन' को मिशन मोड में क्रियान्वित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल पेंशन योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया है।
एक बयान में बताया गया की ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में योजना का प्रचार-प्रसार किया गया और बैंकों व अन्य समितियों को भी इस अभियान से जोड़ा गया। वहीं, कुल आठ प्रमुख बैंकों सहित कुल 60 हितधारकों के जरिए अटल पेंशन योजना को संचालित किया जा रहा है। बता दें कि जिन जिलों में सबसे ज्यादा नामांकन हुए उनमें प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, फतेहपुर और कानपुर नगर जैसे जिले शामिल हैं।
अटल पेंशन योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के 18 से 40 वर्ष के भारतीय नागरिक मासिक, त्रैमासिक या अर्धवार्षिक आधार पर छोटी राशि जमा करा सकते हैं और यह राशि उनके बैंक खाते से स्वचालित रूप से जमा होती है। व्यक्ति को 60 की उम्र पूरी करने के बाद 1,000 से 5,000 रुपये मासिक पेंशन मिलती है।
कम उम्र में शुरू करने पर योगदान कम होता है और अगर खाताधारक की मृत्यु हो जाती है तो पेंशन उसके जीवनसाथी को मिलती है और दोनों की मृत्यु के बाद जमा राशि नामांकित व्यक्ति को दी जाती है। योजना के लिए आवेदन बैंक, डाकघर या ऑनलाइन किया जा सकता है।
Miss Priya is a Media Professional. She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.