PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: अपने नाम तैराकी में विश्व रिकॉर्ड सहित अन्य कीर्तिमान दर्ज करवा चुके
कानपुर के पंकज जैन ने मंगलवार को विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन में भी अपनीउपस्थिति दर्ज करवाई। उन्होंने किला घाट पर करीब डेढ़ बजे से तीन बजे संगम में जलयोग किया। इस दौरान उन्होंने 32 तरह के योगासन किए।
किला घाट पर अचानक उन्हें गहरे पानी में उन्हें जाते देख सुरक्षाकर्मी और वहां मौजूद लोग हैरान हो गए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गहरे पानी में नहीं जाने की भी अपील की। लेकिन, जब उन्हें तैराकी में अभ्यस्त देखा तो उन्हें मां गंगा, यमुना और सरस्वती के आंचल में जल योग करने दिया। इस दौरान उनका जल योग देखने के लिए कई श्रद्धालु इकट्ठे होगए थे।
वहीं, 57 साल के जल योगी पंकज जैन ने कहा कि महाकुंभ जैसे इतने बड़े आयोजन के दौरान मां गंगा यमुना और सरस्वती के आंचल में जल योग करने में मुझे आनंद आया। काफी प्रफुल्लित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। पंकज जैन ने बताया कि गुरुत्वार्षणके सिंद्धांत को चुनौती देते हुए जल योग करता हूं। जो इसे करने में प्रशिक्षित हैं, उन्हें इसे करने में कोई दिक्कत होती है और ज्यादा खतरा नहीं होता। लेकिन, जो लोग प्रशिक्षित नहीं हैं, उन्हें इस तरह से योग नहीं करना चाहिए और पर्याप्त प्रशिक्षण के बाद ही जलयोग करना चाहिए। पंकज जैन के मुताबिक जमीन पर योग करने के मुकाबले पानी मेंयोग करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इससे कई तरह की बीमारियों में राहत मिलती है।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
MAHAKUMBH 2025: CM योगी ने की राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मुलाकात, महाकुंभ में आने का दिया न्योता

