HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस 2025 की मुख्य परीक्षा के लिए अहम अपडेट जारी किया है। आयोग ने बताया कि कुल 259 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। इन अभ्यर्थियों को 29 जून से होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा, लेकिन आयोग ने कुछ अभ्यर्थियों को अपील करने का मौका भी दिया है।
इसके साथ ही आयोग ने इन अभ्यर्थियों को 11 जून 2025 की शाम पांच बजे तक पंजीकृत डाक या आयोग कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से अपील करने का मौका दिया है। इसके बाद किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा, आयोग के अवर सचिव ओंकार नाथ सिंह ने दी है।
PCS परीक्षा 2025 : परीक्षा कार्यक्रम और केंद्र उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 29 जून से 2 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रयागराज और लखनऊ में केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
ELECTRICITY: UP की स्मार्ट मीटर योजना, जानें 1500 करोड़ बचत में छुपा निजीकरण का सच
UP में निवेश की नई उड़ान: लखनऊ में कॉन्क्लेव में शामिल होंगे ग्लोबल बिजनेस लीडर

