UP WEATHER ALERT: जानें कब खत्म होगा गर्मी का कहर? IMD ने बताई तारीखUP WEATHER ALERT

HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: उत्तर प्रदेश में फिर आसमान से आग बरसने लगी है। यूपी के कई जिलों में लू का कहर देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग से मिले ताजा अपडेट के मुताबिक अगले 2 दिनों में यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों मंडलों के कई जिलों में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलेगा। इस दौरान आसमान से आग बरसेगी और कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

IMD ने बताई तारीख

आईएमडी के मुताबिक 8 जून को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों मंडलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही दौरान दिन चढ़ता जाएगा, सूरज की किरणें भी तीखी होती जाएंगी और लोग गर्मी की प्रचंडता से बेहाल नजर आएंगे। 9 जून को 19 जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 10 जून को भी यूपी के कई जिलों में आसमान से आग बरसेगी। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि अब जून में गर्मी की शुरुआत हो गई है। नमी में कमी के साथ शुष्क मौसम की शुरुआत होगी। इसमें हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। सोमवार और मंगलवार को लू चलने की संभावना है। रविवार को आसमान साफ ​​रहेगा। तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। हीट वेव का दौर खत्म होने के बाद पांच ऐसे डिस्टर्बेंस और सर्कुलेशन हैं जो इससे अस्थायी राहत दे सकते हैं। तापमान में फिर कमी आ सकती है।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

ELECTRICITY: UP की स्मार्ट मीटर योजना, जानें 1500 करोड़ बचत में छुपा निजीकरण का सच

UP में निवेश की नई उड़ान: लखनऊ में कॉन्क्लेव में शामिल होंगे ग्लोबल बिजनेस लीडर

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *