उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे के किनारे बसेगा नया शहर, 14 लाख लोगों को मिलेंगे घरउत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे

HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा सकता है। यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच आवागमन को सीधा और तेज़ बनाएगा। यह विशेष रूप से आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है।

यमुना एक्सप्रेस-वे की नकल करते हुए 88 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण नवंबर से शुरू हो जाएगा। इसके लिए, आगरा, धौलपुर और मुरैना में भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो गया है और अंतिम चरण में हितग्राहियों को धन देना है। नवंबर से धौलपुर-आगरा सिक्स लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू होगा, जो 88 किलोमीटर लंबा होगा।

14 लाख लोगों को मिलेंगे घर

शहर के पहले चरण में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस स्मार्ट शहर में 14.6 लाख लोगों के लिए आवासीय सुविधा और करीब 8.5 लाख लोगों के लिए रोजगार सृजन की योजना है। शहर का विकास पहले 36 गांवों में होगा, जिसके बाद शेष 58 गांवों की 9500 हेक्टेयर भूमि को शामिल करते हुए विस्तार होगा। यहां आवासीय, औद्योगिक, वाणिज्यिक, हरित क्षेत्र और आधुनिक ट्रांसपोर्ट सुविधाएं प्रस्तावित हैं।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

ELECTRICITY: UP की स्मार्ट मीटर योजना, जानें 1500 करोड़ बचत में छुपा निजीकरण का सच

UP में निवेश की नई उड़ान: लखनऊ में कॉन्क्लेव में शामिल होंगे ग्लोबल बिजनेस लीडर

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *