WhatsApp का नया फीचर: संदेश के हिस्से को चुनकर कॉपी करने की सुविधा से बढ़ेगी उपयोगकर्ता की सुविधाWhatsApp

HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: WhatsApp जल्द ही अपने 295 करोड़ से ज्यादा यूजर्स का लंबा इंतजार खत्म करने जा रहा है। इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में एक ऐसा फीचर जुड़ने जा रहा है, जिसका इंतजार यूजर्स करीब दो दशक से कर रहे हैं। मेटा के इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में मैसेज कॉपी करने का तरीका जल्द ही बदलने वाला है। आप मैसेज से सिर्फ वही खास शब्द या वाक्य कॉपी कर पाएंगे, जिसे आप कॉपी करना चाहते हैं।

आपको पूरा मैसेज कॉपी करके एडिट करने की जरूरत नहीं होगी। WhatsApp के इस फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड और iOS दोनों वर्जन के लिए की जा रही है। फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने WhatsApp के नए फीचर के बारे में जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल iOS के लिए WhatsApp Beta के वर्जन 25.16.81 और एंड्रॉयड के वर्जन 2.25.18.3 में देखने को मिल रहा है।

iOS उपयोगकर्ताओं के लिए एक नया फीचर पेश

इस फीचर की मदद से यूजर किसी मैसेज का सिर्फ वही हिस्सा कॉपी कर पाएंगे, जो वो चाहते हैं, जैसे कोई एक वाक्य या शब्द। WhatsApp के लिए लगातार नए-नए फीचर जारी होते रहते हैं, जिसकी वजह से इस ऐप की लोकप्रियता पूरी दुनिया में बरकरार है। व्हाट्सएप में इस नए फीचर के जुड़ने से यूजर्स आसानी से मैसेज कॉपी कर सकेंगे। इसके अलावा व्हाट्सएप के लिए और भी कई फीचर्स की टेस्टिंग की जा रही है, जिन्हें जल्द ही स्टेबल वर्जन में रोलआउट किया जाएगा।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 10 शिक्षकों की नौकरी गई, 28 पीपीएस अफसरों के तबादले

30-31 मई को यूपी में बारिश की संभावना, नौतपा के बीच मिलेगी ठंडक

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *