HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग पर केंद्रित होगी। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के साथ ही योग मैराथन भी होगी। उपायुक्त अभिषेक मीना ने लघु सचिवालय सभागार में आयुष विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए।
आपको बता दें कि हर साल 21 जून को हम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसकी थीम का क्या मतलब है और यह हमारे जीवन से किस तरह जुड़ी है? इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित थीम है ‘एक धरती, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ यानी “पृथ्वी और स्वास्थ्य के लिए योग।” यह कोई साधारण थीम नहीं, बल्कि गहरा संदेश है, योग न सिर्फ आपके तन और मन को स्वस्थ बनाता है, बल्कि यह पूरी धरती और समाज के स्वास्थ्य में भी योगदान देता है। आज जब दुनिया स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर चिंतित है, तो योग इसका समाधान बन सकता है।
स्थानीय संस्था और समिति बेहतर प्रबंधन के साथ योग का अभ्यास
कार्यक्रम की शुरुआत नमो घाट से होगी और मुख्य कार्यक्रम काशी विश्वनाथ धाम परिसर में होगा। योग किसी थीम पर आधारित होगा, इसका चयन जल्द ही कर लिया जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने निर्णय लिया है कि इस बार सभी घाटों पर योग कराया जाएगा और स्थानीय संस्था और समिति बेहतर प्रबंधन के साथ योग का अभ्यास कराएगी। कुछ घाटों की पहचान की जाएगी जहां संख्या अधिक होगी और उन घाटों पर प्रतिदिन योग कराया जाएगा।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 10 शिक्षकों की नौकरी गई, 28 पीपीएस अफसरों के तबादले
30-31 मई को यूपी में बारिश की संभावना, नौतपा के बीच मिलेगी ठंडक

