HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: देश की पहली वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी 2019 को यूपी से चली थी और देश की पहली स्लीपर वंदे भारत भी यूपी से चलने जा रही है। पहली वंदे भारत नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी रूट पर रवाना की गई थी। इसे 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से रवाना किया गया। देश की पहली एसी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस यूपी की राजधानी लखनऊ से मुंबई के बीच चलने वाली है।
रेलवे ने इस ट्रेन के संचालन के लिए सभी जरूरी सर्वे पूरे कर लिए हैं और जून में इसकी समय सारिणी जारी कर दी जाएगी। लखनऊ-मुंबई के बीच ज्यादा स्टेशन हैं और ज्यादा यात्री मिलेंगे। अधिकारियों का कहना है कि वंदे भारत स्लीपर की एक और रैक जून के दूसरे सप्ताह तक उत्तर रेलवे के दिल्ली कोचिंग यार्ड में पहुंच जाएगी।
जल्द आएगी ट्रेन की समय सारिणी

रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी जाएगी। उत्तर रेलवे को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पहली रैक अप्रैल में मिल चुकी है। 16 कोच वाले इस रैक में एसी 3-टियर, एसी 2-टियर, एसी प्रथम श्रेणी कोच में 823 यात्री यात्रा कर सकेंगे। वंदे भारत स्लीपर का संचालन शुरू होने के बाद यात्रा आरामदायक होगी और कन्फर्म टिकट के लिए भीड़ कम होगी। सप्ताह में एक बार चलने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पर भी यात्रियों का दबाव कम होगा।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: 10 शिक्षकों की नौकरी गई, 28 पीपीएस अफसरों के तबादले
30-31 मई को यूपी में बारिश की संभावना, नौतपा के बीच मिलेगी ठंडक

