HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर दिए गए UPSSSC PET 2025 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।

3. लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि भरें।

4. सबमिट करने पर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।

5. इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें और सुरक्षित रखें।

परीक्षा में एडमिट कार्ड अनिवार्य

बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसमें अभ्यर्थी का नाम, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा का समय और जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए होंगे। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड का प्रिंट समय रहते निकाल लें और परीक्षा केंद्र पर तय समय से पहले पहुंचे।

कब होगी PET 2025 परीक्षा?

यूपी पीईटी 2025 परीक्षा का आयोजन 6 और 7 सितंबर 2025 को राज्य के 48 जिलों में बने परीक्षा केंद्रों पर होगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी:

सुबह की पाली: 10:00 बजे से 12:00 बजे तक, दोपहर की पाली: 3:00 बजे से 5:00 बजे तक।

प्रत्येक अभ्यर्थी को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।

UPSSSC PET 2025 का एडमिट कार्ड जारी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

शिक्षक दिवस पर सीएम योगी देंगे उद्गम पोर्टल को नई सौगात, SCERT की तर्ज पर होगा संचालन

MAKING OF FIREWORKS BANNED: उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में पटाखे बनाने पर रोक… भंडारण और बिक्री भी नहीं

By Priya Official

Miss Priya is a Media Professional. She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *