AGRA MATHURA ZONE: हाथरस के सासनी में हिंदी दिवस के अवसर पर क्षत्रिय बन्धु सेवा समिति, उत्तर प्रदेश ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। एसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल में आयोजित इस समारोह में क्षत्रिय प्रबुद्धजन सम्मेलन और शिक्षक सम्मान समारोह शामिल था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में 151 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी हमारी आत्मा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अपनी भाषा को आत्मसात करना वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास के साथ खड़े होने के लिए आवश्यक है।

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसपी सिंह सेंगर ने शिक्षा और स्वास्थ्य को समाज की रीढ़ बताया। कार्यक्रम अध्यक्ष रोरन सिंह ने इस सम्मेलन को समाज में नई ऊर्जा और दिशा देने का माध्यम बताया।
कार्यक्रम में ये सब रहे मौजूद
कार्यक्रम में जनपद हाथरस से तीन सौ से अधिक क्षत्रिय बंधु और समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। समारोह का संचालन विनोद ठाकुर ने किया। चरन सिंह राजपूत, प्रदीप सेंगर, संजीव सेंगर, डॉ. विकास सिंह, डॉ. पवन सेंगर समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
पढ़ें यूपी हाइलाइट्स की मुख्य ख़बर:–
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत
- BIG NEWS
- CITIES UPDATES
- EXPERTS ADVICE
- GOOD NEWS
- JOB OPTIONS
- LATEST TRENDS
- OUR LIFESTYLE
- PUBLIC VOICE
- SPECIAL GALLERY
- ZONAL REPORTS

