उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप, धूप से बचने की सलाहउत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप

HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: उत्तर प्रदेश में फिर आसमान से आग बरसने लगी है। यूपी के कई जिलों में लू का कहर देखने को मिल रहा है। प्रदेश में सक्रिय मौसमी तंत्रों के प्रभाव के समाप्त होते ही मौसम एक बार फिर शुष्क होता चला गया है। इसके चलते विकिरणीय ऊष्मन में वृद्धि हुई है, जिससे प्रदेश के दक्षिणी भागों में तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है।

लू की चपेट में यूपी

रविवार को प्रदेश के दोनों मौसम उप-प्रभागों के दक्षिणी हिस्सों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। प्रयागराज 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि आगरा 43 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

बता दें कि मौसम वैज्ञानिको द्वारा कहा गया है कि मंगलवार से इन कुछ जिलो में इलाकों में लू चलने की संभावना है -बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, प्रयागराज, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, और ललितपुर । हलांकि अगले 2 दिनों में यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों मंडलों के कई जिलों में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिलेगा।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

ELECTRICITY: UP की स्मार्ट मीटर योजना, जानें 1500 करोड़ बचत में छुपा निजीकरण का सच

UP में निवेश की नई उड़ान: लखनऊ में कॉन्क्लेव में शामिल होंगे ग्लोबल बिजनेस लीडर

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *