LUCKNOW ZONE BUREAU: अंबेडकर नगर निवासी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। इस मामले में रविवार को गुड़म्बा वुडलैंड पैराडाइज निवासी कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह निर्भीक ने हजरतगंज थाने में नेहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि शिकायतकर्ता ने शिकायत में आरोप लगाया है कि नेहा सिंह ने आपत्तिजनक पोस्ट कर राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने और लोगों को धर्म और जाति के आधार पर एक दूसरे के खिलाफ अपराध करने के लिए उकसाने का काम किया है। इतना ही नहीं नेहा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए इस आतंकी हमले में मारे गए निर्देशों पर सवाल उठाए और आपसी सौहार्द बिगाड़ने और शांति व्यवस्था को बाधित करने के लिए दो समुदायों के खिलाफ देश विरोधी बातें बोल रही हैं।
भारत विरोधी बयान लगातार हो रहे है वायरल
बता दें कि नेहा सिंह राठौर के भारत विरोधी बयान लगातार पाकिस्तान में वायरल हो रहे हैं और नेहा सिंह राठौर की पाकिस्तान में तारीफ हो रही है। नेहा सिंह राठौर के तमाम देश विरोधी बयानों का इस्तेमाल पाकिस्तानी मीडिया में भारत के खिलाफ किया जा रहा है और दुश्मन देश भारत पर सवाल उठा रहा है।
ऐसे संकट की स्थिति में नेहा सिंह राठौर द्वारा भारत के खिलाफ लगातार दिए जा रहे बयान देश के कवि समुदाय के साथ-साथ पूरे देश के मान-सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं। एसीपी ने बताया कि इस मामले में आईटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही नेहा सिंह राठौर को नोटिस देकर उनसे पूछताछ की जाएगी।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
UP: चीन बॉर्डर पर युद्ध अभ्यास के दौरान सैनिक शहीद, पहलगाम हमले के बाद सीमा पर अलर्ट जारी
UP: रविवार को भी गेहूं खरीदेगी योगी सरकार, मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश, यहां जानें हर अपडेट

