दो साल के लिए बंद होगा प्रयागराज का ये बस स्टेशन, जानें सरकार का क्या है प्लानदो साल के लिए बंद होगा प्रयागराज का ये बस स्टेशन

PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: शहर की धड़कन कहे जाने वाले सिविल लाइंस बस स्टेशन को पुनर्निर्माण के लिए दो साल के लिए बंद किया जाएगा। बस स्टेशन को एक महीने के अंदर बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान शहर में बसें कहां चलेंगी, इसे लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ओमेक्स कंपनी बस स्टेशन का नए सिरे से निर्माण कराएगी। यह काम तभी शुरू हो पाएगा, जब यहां से संचालित होने वाली बसें किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट हो जाएंगी।

शासन ने यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक को सिविल लाइंस बस स्टेशन को कहां शिफ्ट किया जा सके, इसके लिए उपयुक्त स्थान का चयन कर जिला प्रशासन के माध्यम से भेजने को भी कहा है। सिविल लाइंस बस स्टेशन से वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, लखनऊ, अयोध्या, बरेली, हल्द्वानी, बस्ती, आगरा, मथुरा, कानपुर, झांसी और दिल्ली रूट की बसें संचालित होती हैं। शहर के बीच में होने के कारण लोग यहां आसानी से पहुंच जाते हैं। अब यूपी रोडवेज प्रशासन स्टेशन के दो साल बंद रहने के बाद संचालित होने वाली बसों के नए ठिकाने की तैयारी में जुट गया है।

जानें जमीन रोडवेज को देगी या नहीं

दरअसल महाकुंभ के दौरान नेहरू पार्क मैदान में अस्थायी बस स्टेशन बनाया गया था। वहां काफी जगह है, लेकिन वह सेना की जमीन है। सेना दो साल के लिए अपनी जमीन रोडवेज को देगी या नहीं, यह अभी तय नहीं है। इसी तरह तेलियरगंज स्थित प्रिंटिंग कॉलेज मैदान को भी बेहतर विकल्प माना जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन को कॉलेज प्रशासन से बात करनी होगी।

शहर की धड़कन कहे जाने वाले सिविल लाइंस बस स्टेशन को पुनर्निर्माण
शहर की धड़कन कहे जाने वाले सिविल लाइंस बस स्टेशन को पुनर्निर्माण

इसके साथ ही वहीं, रोडवेज अफसर केपी कॉलेज मैदान को ज्यादा उपयुक्त मान रहे हैं। एमजी मार्ग पर होने के कारण लोगों का वहां पहुंचना काफी आसान है, लेकिन केपी कॉलेज में खेल संबंधी आयोजन होते रहते हैं। इसके अलावा सीएवी कॉलेज मैदान और परेड ग्राउंड को भी विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। सिविल लाइंस बस स्टेशन को करीब दो साल के लिए बंद किया जाना है। यहां से संचालित होने वाली बसों को कहां शिफ्ट किया जाए, इसके लिए जगह तलाशी जा रही है। चार-पांच जगह चिह्नित कर ली गई हैं। जिला प्रशासन के माध्यम से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

पहलगाम हमले को ‘प्रोपगेंडा’ बताना नेहा सिंह राठौर को पड़ा भारी, देशद्रोह का केस दर्ज, होगी गिरफ्तारी?

UP: रविवार को भी गेहूं खरीदेगी योगी सरकार, मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश, यहां जानें हर अपडेट

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *