HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने बाल श्रम के विरुद्ध निर्णायक अभियान शुरु कर 2027 तक राज्य को बाल श्रम से पूरी तरह मुक्त करने का संकल्प लिया है। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार यह लक्ष्य तय करते हुए सरकार ने बहुआयामी योजनाओं को जमीन पर उतार दिया है। जागरूकता से लेकर शिक्षा और पुनर्वास तक, हर स्तर पर ठोस प्रयास किये जा रहे हैं, ताकि बचपन को मजबूरी नहीं, अवसर मिल सके।

योगी सरकार का यह अभियान केवल कार्यालयों और फाइलों तक सीमित नहीं है, बल्कि अब यह हर गांव, मोहल्ला और गलियों तक पहुंच चुका है। इस अभियान के तहत 12 जून को अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से समाज को यह संदेश दिया जाएगा कि बच्चों का स्थान केवल स्कूल में है, मजदूरी में नहीं।

सरकार ने अब तक 10,336 बाल श्रमिकों की पहचान की है। 2017-18 से 2024-25 तक कुल 12,426 बच्चों का शैक्षिक पुनर्वासन कराया गया है ताकि वे पुनः शिक्षा के मार्ग पर लौट सकें। साथ ही, 1,089 परिवारों को आर्थिक पुनर्वासन के माध्यम से सहायता दी गई है, जिससे वे मजबूरी में अपने बच्चों को काम पर न लगाएं।

शिक्षा का अवसर
योगी सरकार की ‘बाल श्रमिक विद्या योजना’ के तहत 2,000 कामकाजी बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाया गया है और उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई है, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। यह योजना न केवल शिक्षा को बढ़ावा दे रही है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी बदल रही है।

बंधुआ मजदूरी कार्रवाई
सरकार ने बंधुआ मजदूरी के खिलाफ भी कड़ा रुख अपनाया है। 2017-18 से अब तक 1,408 बंधुआ मजदूरों का पुनर्वासन कर उन्हें 1,817.21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है, जिससे उन्हें गरिमामय जीवन जीने का अवसर मिला है।

योजनाएं
संगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए श्रम कल्याण परिषद के माध्यम से 8 कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके लिए 40 करोड़ रुपये की कॉर्पस निधि सरकार ने उपलब्ध कराई है। 2024-25 में अब तक 309 श्रमिकों को 1.32 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है, “बचपन से बड़ा कोई भविष्य नहीं होता, और बच्चों से बड़ा कोई निवेश नहीं।” इसी सोच के तहत सरकार प्रदेश के हर बच्चे को बाल श्रम से मुक्त कर शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान की दिशा में काम कर रही है।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

यूपी में रेड अलर्ट: मेरठ जोन में पुलिस की सक्रियता बढ़ी, 1500 से ज्यादा बवालियों पर नजर

OPERATION SINDOOR: ऑपरेशन सिंदूर में सरकार का बड़ा एक्शन, टेलीकॉम कंपनियों को दिए गए सख्त

यूपी में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ होगी लांच, योगी सरकार ने दिए निर्देश… जानिए इस योजना के लाभ

By Priya Official

Miss Priya is a Media Professional. She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *