SAMBHAL ZONE BUREAU:संभल हिंसा के पांच महीने बाद मीडिया की सुर्खियां बने सीओ अनुज चौधरी का तबादला हो गया है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सीओ स्तर पर बदलाव करते हुए तीन सर्किलों में नए अधिकारियों की तैनाती की है। लंबे समय से अपने बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले संभल के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनुज चौधरी को चंदौसी सर्किल भेज दिया गया है। वहीं संभल CO की जिम्मेदारी अब आलोक भाटी को दी गई।

संभल पहुंची किष्किंधा रथ यात्रा में हाथ में गदा लेकर चलने के साथ ही होली के मौके पर 52 जुमे और एक दिन होली के बयान को लेकर सीओ संभल अनुज कुमार चौधरी संभल ही नहीं बल्कि प्रदेश में चर्चा में आए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सीओ के बयान को लेकर अपनी बात रखी थी। संभल हिंसा के पांच महीने बाद अब सीओ अनुज कुमार चौधरी का कार्यक्षेत्र बदल गया है।

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने सीओ अनुज कुमार चौधरी को संभल से हटाकर चंदौसी सर्किल का सीओ बनाया है। जबकि आईपीएस आलोक भाटी को सीओ संभल नियुक्त किया है। बहजोई सर्किल में तैनात क्षेत्राधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह को वहां से हटाकर अब यातायात सीओ की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक ट्रैफिक सीओ रहे संतोष कुमार सिंह को लाइन भेजा गया है। यूपी डायल 112 की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है। वहीं, चंदौसी में कार्यरत क्षेत्राधिकारी आलोक सिद्धू को अब बहजोई सर्किल की कमान दी गई है।

दरअसल पूर्व आईपीएस और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने अनुज चौधरी को जामा वाले बयान मामले में क्लीन चिट दिए जाने पर ऐतराज जताया था। अमिताभठाकुर ने 9 अप्रैल को अनुज चौधरी के खिलाफ एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) पोर्टल पर शिकायत की थी। सीओ के सेवा आचरण नियमावली का उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज में उन्होंने कहा था कि अनुज सेवा और वर्दी नियमों का उल्लंघन करते हैं। वह बिना अधिकार के बयानबाजी करते हैं। अपने कार्यों को सांप्रदायिक रंग देते हैं। इससे माहौल तनावपूर्ण होता है और कुछ वर्गों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है।

डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुलिस मुख्यालय में तैनात एसपी लॉ एंड ऑर्डर मनोज कुमार अवस्थी को जांच सौंपी थी। मनोज ने संभल के ASP उत्तरी श्रीश्चंद्र के साथ जांच की और जांच रिपोर्ट विशेष सचिव गृह विभाग को भेज दी थी। 17 अप्रैल को एएसपी संभल श्रीश्चंद्र ने सीओ को क्लीन चिट दे दी थी। अमिताभ ने डीजीपी को पत्र लिखकर अपनी बात रखने का मौका नहीं मिलने की बात कही।

इसके बाद इस मामले की फिर से जांच करने की निर्णय लिया गया है। एएसपी संभल ने अमिताभ ठाकुर को लिखे पत्र में फिर से जांच करने की जानकारी दी और बताया कि उनको अपने आरोपों में सबूत देने के लिए 3 दिन का समय दिया है। इसके बाद आज तबादले की खबर आ गई है।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

UP: 1800 बिजली कर्मचारियों का रुका वेतन, 19 जिलों के कर्मचारी शामिल… जानिए वजह

UP WEATHER UPDATE: यूपी में हाई अलर्ट! मौसम का कहर देख CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, चार की मौत

By Priya Official

Miss Priya is a Media Professional. She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *