यूपी में हाई अलर्ट! मौसम का कहर देख CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, चार की मौतमौसम का कहर

HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: तेज हवाओं, भारी बारिश और ओलावृष्टि ने कई लोगों की जान ले ली। आंधी-बारिश के इस कहर के बीच यूपी सरकार सतर्क हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद कमान संभाल ली है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि आंधी, बारिश, ओलावृष्टि, बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए संबंधित जिलों के अधिकारी पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करें।

सीएम योगी ने निर्देश दिए कि अधिकारी क्षेत्र में जाकर सर्वे करें और राहत कार्यों पर नजर रखें। आपदा से जनहानि और पशुहानि होने पर प्रभावितों को तत्काल राहत राशि वितरित की जाए। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों को समुचित उपचार मुहैया कराया जाए। सर्वे कर फसल के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजें, ताकि इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा सके। साथ ही जलभराव की स्थिति में जलनिकासी की व्यवस्था प्राथमिकता पर की जाए।

भारी बारिश और ओलावृष्टि

प्रभावित परिवार को मिलेगा मुआवजा

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनहानि होने पर 24 घंटे के अंदर प्रभावित परिवार को मुआवजा दिया जाए। अगर फसल नष्ट हुई है तो मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया जाए। इससे पहले सीएम योगी ने बस्ती और गोरखपुर जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। सीएम ने मृतकों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित करने के साथ ही आपदा में घायलों के समुचित उपचार के निर्देश भी दिए।

यूपी में चार की मौत

बता दें कि उत्तर प्रदेश में बदलते मौसम के बीच गुरुवार को गोरखपुर, महराजगंज, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, श्रावस्ती में गरज-चमक के साथ बारिश हुई। गोरखपुर में बारिश और तेज हवाओं के साथ ओले भी गिरे। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से गोरखपुर-बस्ती मंडल में चार लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य झुलस गए।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

UP के आगरा वालों को अब जाम से मिलेगी राहत, 400 करोड़ से बनेगा नया बाइपास, कई जिलों को होगा सीधा फायदा

TOURISM IN UP: केंद्र सरकार के सर्वे में यूपी के 3 शहरों ने पर्यटन में किया टॉप, महाकुंभ के दौरान प्रयागराज के साथ ही इन शहरों में भी लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *