LUCKNOW ZONE BUREAU:  उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार (16 दिसंबर 2024) से शुरू होगा। शीतकालीन सत्र के पहले दिन औपचारिक कार्यो (जैसे-अध्यादेशों, अधिसूचनाओं और नियमों) को सदन के पटल पर रखा जाएगा और विधायी कार्य निपटाए जाएंगे। इसके बाद अगले दिन 17 दिसंबर को 15 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट भी पेश हो सकता है. महाकुंभ पर केंद्रित अनुपूरक बजट का आकार 12 से 15 हजार करोड़ रुपये के बीच होने की संभावना है। औद्योगिक विकास और एमएसएमई को भी बजट में हिस्सा दिया जा सकता है। 18 दिसंबर को अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी, जिसके बाद उसे पारित किया जाएगा।

वहीं, विधानमंडल सत्र से पहले रविवार (15 दिसंबर 2024) को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी दलों के नेताओं से मुलाकात की और सदन की कार्यवाही में आवश्यक सहयोग करने की अपील की। बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि संसदीय व्यवस्था में संवाद और सकारात्मक चर्चा-परिचर्चा के जरिए लोकतंत्र मजबूत होता है। देश की सबसे बड़ी विधानसभा की चर्चा पूरे देश में है। स्वाभाविक रूप से उत्तर प्रदेश विधान सभा की कार्यवाही पूरे देश के विधान मण्डलों के लिए एक मानक और आदर्श भी स्थापित करती है। उन्होंने सभी दलीय नेताओं से अनुरोध किया कि वो अपना-अपना पक्ष सदन में शालीनता और संसदीय मर्यादा के तहत रखकर प्रेमपूर्ण वातावरण में सदन में बहस करें।

सभी दलों के नेताओं के साथ हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के संचालन में अध्यक्ष और सभी दलों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि 18वीं विधानसभा का संचालन जिस गरिमा और सकारात्मक दृष्टिकोण से हो रहा है, वो अन्य संसदीय फोरम में ना के बराबर देखने को मिलता है। 18वीं विधानसभा में सभी दलों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलता है और सरकार भी उनके विचारों पर अमल करने का प्रयास करती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी दलों के सहयोग से सदन सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी सत्र में भी जनता से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा होगी।

बैठक दौरान सभी दलीय नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष को सदन चलाने में सहयोग देने का आश्वासन दिया है। लेकिन,  विपक्ष की आज अलग-अलग बैठकों में तय हुआ कि संभल और बहराइच हिंसा के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा।  इसके साथ उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और बुलडोजर एक्शन भी निशाने पर रहेगा। ऐसे में उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र के शुरू होने के साथ ही जोरदार हंगामे की प्रबल संभावना भी है।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

FIRE INCIDENT IN BUS: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा.. डबल डेकर स्लीपर बस में लगी आग.. खिड़कियों के शीशे तोड़कर कूदे यात्री

MAHAKUMBHA 2025: महाकुंभ मेला क्षेत्र में 13 दिसंबर को आएंगे PM मोदी.. करीब 7 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण… CM योगी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने तैयारियों का लिया जायजा

MAHAKUMBHA 2025: महाकुंभ मेले में नहीं होगी बिजली कटौती, बिछाई जा रही 182किलोमीटर की एचटी और 1405 किलोमीटर की एलटी लाइन

MAHAKUMBHA 2025: मोबाइल पर 360 डिग्री व्यू में दिखेगा महाकुंभ मेले का नजारा, पहली बार किसी अस्थायी शहर के लिए गूगल देगा ये विशेष सुविधा

MAHAKUMBHA 2025: महाकुंभ में इस बार 35 दिन तक लगातार होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, बॉलीवुड के भी कई कलाकार करेंगे शिरकत

UP ASSEMBLY BY-ELECTION RESULT: ‘लिटमस टेस्ट’ में पास हुई भाजपा, उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव परिणाम के बाद मिल रहे ये राजनीतिक संकेत

UP TOP NEWS: गोधरा कांड पर बनी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री, CM योगी ने कैबिनेट और अधिकारियों के साथ देखा शो

BAHRAICH VIOLENCE: बहराइच में हिंसा के बाद तनावपूर्ण स्थिति.. पुलिस के साथ PAC, CRPF और RAF के जवान तैनात..  इंटरनेट पर रोक

By Sandeep Kumar Srivastava

Mr. Sandeep Kumar Srivastava is a media professional and educator. He has more than 15 years of journalistic experience. He was attached with the newsroom of many reputed media houses in BHARAT. He worked as a News Anchor, News Producer and Correspondent. He is very well known for his news and program presentation skills in Television and Digital Media. He is Founder and Editor-In-Chief of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. E-Mail: tvjournalistsandeepsrivastav@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *