PRAYAGRAJ ZONE BREAU: प्रयागराज में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के ब्राह्मण और क्षत्रियों के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों के खिलाफ मंगलवार ( 22 अप्रैल 2025) को विरोध प्रदर्शन किया गया। परिषद ने अनुराग कश्यप पर समाज में जहर घोलने और अश्लील फिल्म निर्माण करने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला जलाया। परिषद के सदस्यों ने अनुराग कश्यप और उनके सहयोगियों के खिलाफ अभियोग दर्ज करने के लिए डीएम को ज्ञापन भी सौंपा।

इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने किया। परिषद की विधि प्रकोष्ठ की टीम ने भी इस विरोध में हिस्सा लिया। बता दें कि अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ब्राह्मण समाज के हितों की रक्षा के लिए काम करता है।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

