PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: प्रयागराज में शनिवार के सुबह परेड ग्राउंड मैदान में महाकुंभ के दौरान टेंट सिटी बसाने वाले अस्थाई रूप से बनी लल्लू जी के गोदाम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम में 5 लाख बास बल्लियां टेंट के पर्दे, रजाई और गदा रखें थे। इससे आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। गोदाम में रखें गए सिलेंडर फटने लगा। जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया।आग की लपटे इतने भयावह थी कि 3 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थी।
आग भी इतना भयावह था कि बुझाने के लिए फायरब्रिगेड कर्मी के अलावा सेना के जवानो को बुलानी पडी। फायर ब्रिगेड के 18 गाडियां मौके पर पहुचकर आग बुझाई। इसके अलावा आग बुझाने के लिए आस -पास के जिले से दमकल कर्मियों बुलानी पड़ी।आग लगने के दौरान तपिश इतनी ज्यादा थी कि दमकलकर्मी के शरीर पर फोफले पड़ गया। पुलिस ने 2 किलोमीटर के क्षेत्र कों सिल कर दिया।
गोदाम शास्त्रीव्रिज के बीच काली सडक पर है। बताया जा रहा है कि गोदाम में काम करने वाले मजदूर सुबह 6 बजे छोटे सिलेंडर पर खाना बना रहे थे।तभी गैस लिकिज करने लगा और सिलेंडर फट गया इसके बाद आग भयावह रूप ले लिया। मजदूर ने भाग कर जान बचाई। जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया।

