PRAYAGRAJ ZONE BUREAU: रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेशअध्यक्ष श्यामलाल पाल की बेटी के शादी में शामिल होने प्रयागराज आए उत्तर प्रदेश के पूर्वमुख्यमंत्री एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार तथा उनके कानून-व्यवस्था पर तंज कसा । कहा की आगरा में 48 एसएचओ और एसओ पोस्टेड है। इसमें पीडीए के 15 और बाकी सिंह भाई लोग हैं। मैनपुरी में 15 में से 3 पीडीए और 10 सिंह भाई लोग हैं। चित्रकूट में से 2 पीडीए और 5 सिंह भाई लोग हैं। महोबा में 11 में से 3 पीडीए और 6 सिंह भाई लोग हैं। इसलिए इससे साफ जाहिर होता है कि एक तो डीजीपी सिंह होगा। दुसरा कार्यवाहक होगा।
सपा सुप्रीम ने महाकुंभ -2025 पर सवाल उठाए कहा कि महाकुंभ पर मेरे सुझावों को भाजपा आलोचना समझ रही थी। और इन्होंने डीजिटल महाकुंभ के झूठे प्रचार किया।यदि डीजिटल महाकुंभ होता तो, मौनी अमावस्या की रात भगदड़ के समय इनके ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे कहा थे। पूर्वमुख्यमंत्री ने यह बात सिविललाइंस के होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेशअध्यक्ष श्यामलाल पाल और कार्यकर्ताओं मौजूद थे।