HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: रविवार (9 जून 2024) को हुए मोदी सरकार (Modi Government) के शपथ ग्रहण समारोह के बाद सोमवार (10 जून 2024) को 71 मंत्रियों को मंत्रालय आवंटित कर दिए गए हैं। इसके तहत पहले की तरह ही राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय, अमित शाह गृह मंत्रालय, अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय, नितिन गडकरी सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और एस जयशंकर विदेश मंत्रालय संभालेंगे। वहीं, जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय, शिवराज सिंह चौहान कोकृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय, मनोहर लाल खट्टर को शहरी विकास मंत्रालय, एचडी कुमारस्वामी को भारी उद्योग एंव स्टील मंत्रालय, पीयूष गोयल कोउद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय, धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय, जीतनाराम मांझी कोलघु एवं मध्यम उद्योग, राम मोहन नायडू को नागरिक उडडयन मंत्रालय, सर्वानंद सोनेवाल को जहाजरानी मंत्रालय, डॉक्टर वीरेंद्र कुमार को सामाजिक न्याय एवं स​शक्तिकरण मंत्रालय, प्रह्लाद जोशी को खाद्य, उपभोक्ता और रिन्यूएबल एनर्जी, जुएल ओरांव को आदिवासी मंत्रालय, जी किशन रेड्डी को कोयला एवं खदान मंत्रालय, राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को पंचायती राज,पशु एवं मत्स्य पालन मंत्रालय गिरिराज सिंह को कपड़ा मंत्रालय, ज्योतिरादित्य सिंधिया को दूर संचार मंत्रालय, किरण रिजिजू को संसदीय कार्य मंत्रालय, अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय, भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय, गजेंद्र सिंह शेखावत को पर्यटन मंत्रालय, अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकासमंत्रालय, हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम एवं रसायन मंत्रालय, मनसुख मांडविया को श्रम एवं खेल मंत्रालय, चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय और सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपते हुए कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

वहीं, राव इंद्रजीत सिंह को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. जितेंद्र सिंह को विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार),प्रधानमंत्री कार्यालय केराज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री और अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जाधव प्रतापराव गणपतराव को आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जयंत चौधरी को कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही जितिन प्रसाद को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री, श्रीपाद येसो नाइक को ऊर्जा मंत्रालय और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, पंकज चौधरी को वित्त मंत्रालय, कृष्ण पाल को सहकारिता मंत्रालय,  रामदास अठावले को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, रामनाथ ठाकुर को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, नित्यानंद राय को गृह मंत्रालय, अनुप्रिया पटेल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय; और रसायन और उर्वरक मंत्रालय, वी. सोमन्ना को जल शक्ति मंत्रालय और रेल मंत्रालय, डॉ. चन्द्र शेखर पेम्मासानी को ग्रामीण विकास मंत्रालय; और संचार मंत्रालय, प्रो. एस पी सिंह बघेल को मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय, शोभा करंदलाजे को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय; और श्रम और रोजगार मंत्रालय, कीर्तिवर्धन सिंह कोपर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालयृऔर विदेश मंत्रालय. बीएल वर्मा को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, शांतनु ठाकुर को बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय, सुरेश गोपी को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय, डॉ. एल मुरुगन कोसूचना एवं प्रसारण मंत्रालय; और संसदीय कार्य मंत्रालय, अजय टम्टा कोसड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, बंडी संजय कुमार  को गृह मंत्रालय, कमलेश पासवान को ग्रामीण विकास मंत्रालय, भागीरथ चौधरी को कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, सतीश चंद्र दुबे को कोयला मंत्रालय और खान मंत्रालय, संजय सेठ को रक्षा मंत्रालय रवनीत सिंह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय; और रेल मंत्रालय दुर्गादास उइकेजनजातीय कार्य मंत्रालय ,रक्षा निखिल खडसे को युवा मामले और खेल मंत्रालय, सुकांत मजूमदार को  शिक्षा मंत्रालय और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय, सावित्री ठाकुर को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, तोखन साहू को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय, राज भूषण चौधरी जल शक्ति मंत्रालय, भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा को भारी उद्योग मंत्रालय; और इस्पात मंत्रालय, हर्ष मल्होत्रा को कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, मुरलीधर मोहोल को सहकारिता मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय, जॉर्ज कुरियन को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के साथ ही मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, पबित्रा मार्गेरिटा को विदेश मंत्रालय और कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –

MEDIA EXIT POLLS ISSUE: धराशायी हुए सभी एग्जिट पोल्स के आंकड़े, इस मीडिया संस्थान के साथ ‘900 चूहे खाकर बिल्ली चली हज को’ वाली बात

ELECTION RESULTS ON REPUBLIC TV: लोकसभा चुनाव के नतीजे के दिन TRP ट्रिक !… अपने इंग्लिश चैनल पर अर्नब गोस्वामी ने की हिंदी में एंकरिंग

By Sandeep Kumar Srivastava

Mr. Sandeep Kumar Srivastava is a media professional and educator. He has more than 15 years of journalistic experience. He was attached with the newsroom of many reputed media houses in BHARAT. He worked as a News Anchor, News Producer and Correspondent. He is very well known for his news and program presentation skills in Television and Digital Media. He is Founder and Editor-In-Chief of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. E-Mail: tvjournalistsandeepsrivastav@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *