HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: रविवार (9 जून 2024) को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें पद और और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के साथ ही वो स्वतंत्र भारत के 20वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। इसके साथ ही लगातर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।
![PM MODI OATH CEREMONY : नरेंद्र मोदी ने 71 मंत्रियों के साथ ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, लगातार तीसरी बार PM बनकर की पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी 2](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/06/Untitled-design-2024-06-10T020246.314.png)
![PM MODI OATH CEREMONY : नरेंद्र मोदी ने 71 मंत्रियों के साथ ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, लगातार तीसरी बार PM बनकर की पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी 3](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/06/Untitled-design-2024-06-10T020221.733.png)
प्रधानमंत्री मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें से मोदी मंत्रिमंडल 3.O में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा,, शिवराज सिंह,निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर और मनोहर लाल सहित 30 कैबिनेट 5 पांच राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 10 नेताओं को मंत्री बनाया गया है। बिहार से 8, गुजरात से 6, मध्य प्रदेश 6 और पंजाब से 1 नेता को मंत्री बनाया गया है। ये सभी मंत्री देश के 24 राज्यों के साथ-साथ सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
![PM MODI OATH CEREMONY : नरेंद्र मोदी ने 71 मंत्रियों के साथ ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, लगातार तीसरी बार PM बनकर की पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी 4](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/06/Untitled-design-2024-06-10T020527.953.png)
![PM MODI OATH CEREMONY : नरेंद्र मोदी ने 71 मंत्रियों के साथ ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, लगातार तीसरी बार PM बनकर की पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी 5](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/06/Untitled-design-2024-06-10T021306.917.png)
उत्तर प्रदेश से इन 10 नेताओं को मंत्रिमंडल में किया गया शामिल
उत्तर प्रदेश से लोकसभा सदस्य राजनाथ सिंह को कैबिनेट मंत्री, राज्यसभा सदस्य हरदीप सिंह पुरी को कैबिनेट मंत्री), राज्यसभा सदस्य जयंत चौधरी को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), लोकसभा सदस्य जितिन प्रसाद को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), लोकसभा सदस्य पंकज चौधरी को राज्य मंत्री), लोकसभा सदस्य अनुप्रिया पटेल को राज्य मंत्री, लोकसभा सदस्य एसपी सिंह बघेल को राज्य मंत्री, लोकसभा सदस्य कीर्तिवर्धन सिंह को राज्य मंत्री, लोकसभा सदस्य बीएल वर्मा को राज्य मंत्री और लोकसभा सदस्य कमलेश पासवान को राज्य मंत्री मबनाया गया है।
केंद्र सरकार में बिहार की बढ़ी धमक, 8 नेता मंत्रिमंडल में शामिल
केंद्र सरकार में उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य बिहार की धमक बढ़ गई है। रविवार को 8 सांसदों ने कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री पद की शपथ ली है। ये सभी सांसद विभिन्न समुदायों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसमें भाजपा के कोटे से भूमिहार वर्ग के गिरिराज सिंह, ब्राह्मण वर्ग से सतीश चंद्र दुबे, यादव वर्ग से नित्यानंद राय, मल्लाह/निषाद वर्ग से राजभूषण चौधरी को मंत्री बनाया गया है। जदयू से भूमिहार वर्ग के ललन सिंह और नाई/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के रामनाथ ठाकुर को मंत्री बनाया गया है। वहीं, लोजपा से पासवान वर्ग के चिराग पासवान और हम से मुसहर वर्ग के जीतन राम मांझी को मंत्री बनाया गया है। हालांकि, बिहार से राजपूत वर्ग से किसी को भी प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।
![PM MODI OATH CEREMONY : नरेंद्र मोदी ने 71 मंत्रियों के साथ ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, लगातार तीसरी बार PM बनकर की पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी 6](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/06/0T7Vv5nINmI76WJGNAGhY3cUHNBFtF87VY.jpg)
![PM MODI OATH CEREMONY : नरेंद्र मोदी ने 71 मंत्रियों के साथ ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, लगातार तीसरी बार PM बनकर की पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी 7](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/06/5xVtcY2Aoq4GSFYd83nxajg8AQ2siNch6R.jpg)
![PM MODI OATH CEREMONY : नरेंद्र मोदी ने 71 मंत्रियों के साथ ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, लगातार तीसरी बार PM बनकर की पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी 8](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/06/6665daceb1749.jpg)
![PM MODI OATH CEREMONY : नरेंद्र मोदी ने 71 मंत्रियों के साथ ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, लगातार तीसरी बार PM बनकर की पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी 9](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/06/DsjJrwo5GzpUyzS5bNS12s4M74N2fXM8GZ.jpg)
![PM MODI OATH CEREMONY : नरेंद्र मोदी ने 71 मंत्रियों के साथ ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, लगातार तीसरी बार PM बनकर की पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी 10](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/06/dtDULs7NGvnx4VpJbQ8k3iefYiAFmJPHhv.jpg)
![PM MODI OATH CEREMONY : नरेंद्र मोदी ने 71 मंत्रियों के साथ ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, लगातार तीसरी बार PM बनकर की पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी 11](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/06/HiMIanGlQzHtcVLiLM1k98Ui5WMeQJSu74.jpg)
![PM MODI OATH CEREMONY : नरेंद्र मोदी ने 71 मंत्रियों के साथ ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, लगातार तीसरी बार PM बनकर की पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी 12](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/06/m43OLTnpkM753U22f9mX12ABI6jOKCKu2G.jpg)
![PM MODI OATH CEREMONY : नरेंद्र मोदी ने 71 मंत्रियों के साथ ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, लगातार तीसरी बार PM बनकर की पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी 13](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/06/seFHUEzbt93zAxAJFK5gXRVL9rJat6jfTO.jpg)
![PM MODI OATH CEREMONY : नरेंद्र मोदी ने 71 मंत्रियों के साथ ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, लगातार तीसरी बार PM बनकर की पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी 14](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/06/uPrD48r8YQcBQ74eM0IsAwdyncW9HtPEim.jpg)
![PM MODI OATH CEREMONY : नरेंद्र मोदी ने 71 मंत्रियों के साथ ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, लगातार तीसरी बार PM बनकर की पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी 15](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/06/Wci6DegKxlxIB4rC3pptda449YAATt5ZzL.jpg)
![PM MODI OATH CEREMONY : नरेंद्र मोदी ने 71 मंत्रियों के साथ ली प्रधानमंत्री पद की शपथ, लगातार तीसरी बार PM बनकर की पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी 16](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/06/yylaFTOkAHEd3M4K6mesBrWuuOkfEtA0bB.jpg)
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –