AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस की सासनी कोतवाली चौराहे के निकट विजयगढ़ रोड पर एक कोचिंग सेंटर है। इसमें विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। एक छात्र यहां पुलिस भर्ती की तैयारी करने आया था। कोचिंग खत्म करने के बाद वह जैसे ही बाहर निकला, वैसे ही वहां पहले से घात लगाए बैठे अन्य छात्रों ने उसको बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाने आए उसके साथी को भी जमकर पीटा।

सासनी कोतवाली चौराहे स्थित विजयगढ़ रोड पर एक कोचिंग सेंटर पर छात्रों के झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में छात्र एक-दूसरे को बेल्टों से पीट रहे हैं, जिससे कोचिंग सेंटर में अफरातफरी मची हुई नजर आ रही है। किसी ने मोबाइल फोन से पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया। पीड़ित ने घटना के संबंध में कोतवाली में शिकायत की है।
दरअसल, कोतवाली चौराहे के निकट विजयगढ़ रोड पर एक कोचिंग सेंटर है। इसमें विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। गुलशन नाम का एक छात्र यहां पुलिस भर्ती की तैयारी करने आया था। कोचिंग खत्म करने के बाद वह जैसे ही बाहर निकला, वैसे ही वहां पहले से घात लगाए बैठे सिद्धार्थ, ललित, दीपक एवं रोहित ने गुलशन को बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाने आए साथी विकास को भी जमकर पीटा। कोचिंग सेंटर के अध्यापकों से भी धक्का-मुक्की की गई। बताया जाता है कि मारपीट कर रहे युवक कोचिंग के छात्र नहीं थे, जिससे वहां अफरातफरी मच गई। करीब 15 मिनट तक हंगामा चलता रहा। प्रभारी निरीक्षक केशवदत्त शर्मा का कहना है कि छात्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपी की तलाश की जा रही है।
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत
- LPG CRISIS UPDATE: शादी वाले घरों में मेहमानों के खाने के इंतजाम के लिए लोग परेशान… एलपीजी सिलिंडर के लिए शादी का कार्ड और प्रार्थना पत्र लेकर जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंच रहे लोग
- NATIONAL TENNIS TOURNAMENT: खिताबी मुकाबले के एकल वर्ग में उत्तर प्रदेश के फैज की जीत, बालक युगल वर्ग में उत्तर प्रदेश के रिशांत और किंजल्क श्रीवास्तव की जोड़ी बनी चैंपियन
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान

