AGRA MATHURA ZONE: हाथरस ज़िले में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी टीम और थाना सादाबाद पुलिस ने सादाबाद क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर शादी समारोहों के दौरान रुपये और आभूषणों के थैले छीनने की घटनाओं में शामिल ₹25,000 के इनामी बदमाश दीपक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए सादाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट और छिनैती की घटनाओं में वांछित बदमाश हाथरस से सलेमपुर की ओर जाने की फिराक में है और किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। सादाबाद पुलिस और एसओजी टीम ने सलेमपुर पुलिस पर चेकिंग शुरू कर दी।
बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग
चेकिंग के दौरान टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं रुके। घेराबंदी करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।पुलिस टीम ने लगातार घेराबंदी करते हुए हाथरस-सादाबाद रोड से सलेमपुर जाने वाले रास्ते पर जवाबी फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ की गई इस फायरिंग में एक अभियुक्त दीपक उर्फ दीपू पुत्र राकेश (निवासी लौह करेरा, थाना सिकन्दरा, जनपद आगरा) गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा कांबिंग की जा रही है। घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।

डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे हैं दर्ज
गिरफ्तार इनामी बदमाश दीपक के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक ज़िंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस 315 बोर के साथ ही मोटर साईकिल टीवीएस अपाचे भी बरामद हुई है।पुलिस के अनुसार, शातिर किस्म के अपराधी दीपक के विरुद्ध आगरा, मथुरा, हाथरस, राजस्थान इत्यादि स्थानों पर करीब डेढ़ दर्जन से अधिक अभियोग— जिनमें हत्या का प्रयास, लूट, छिनैती, चोरी, गैंगेस्टर, शस्त्र अधिनियम आदि संगीन धाराएं शामिल हैं।

गौरतलब है कि सादाबाद पुलिस और एसओजी टीम ने इस गिरोह के 6 अन्य अभियुक्तों (भोला उर्फ भूपेंद्र, गजेंद्र उर्फ गज्जू, केशव, हरेन्द्र चौहान, प्रवीण त्यागी व शेर खान उर्फ अंशू) को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त दीपक से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
पढ़ें यूपीहाइलाइट्स की अन्य ख़बरें:–
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

