हाथरस एसपी के निर्देश पर ओवरलोडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव और हेलमेट न लगाने वालों पर सख़्त कार्रवाई; लोगों से नियमों का पालन करने की अपील
AGRA MATHURA ZONE: हाथरस पुलिस अधीक्षक (एसपी) के सख्त निर्देशन में, जनपद हाथरस की समस्त थाना पुलिस ने मंगलवार को सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने के उद्देश्य से एक विशेष और व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करना और आम जनता में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।चेकिंग अभियान के दौरान, पुलिस टीमों ने जनपद के दुर्घटना संभावित स्थानों और अन्य महत्वपूर्ण चौराहों पर मोर्चा संभाला।

25 स्टंटबाजों पर गिरी गाज
इस विशेष अभियान के दौरान, पुलिस ने सड़कों पर खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे और यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की चेकिंग अभियान के अंत में, कुल 25 स्टंटबाजी करने वालों के चालान काटे गए। खतरनाक ड्राइविंग और रेसिंग के लिए मोटर वाहन अधिनियम के तहत ₹5,000 तक का जुर्माना लग सकता है।
यातायात नियमों के प्रति जागरूकता
चालान की कार्रवाई के साथ ही, पुलिस टीमों ने वाहन चालकों और आम जनता को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। पुलिस ने सभी से अपील की कि वे राष्ट्रीय क्षति को रोकने और स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें।

पुलिस द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश:
- चार पहिया वाहनों में ओवरलोड सवारियाँ न भरें।
- दो पहिया चालक हेलमेट और चार पहिया चालक सेफ्टी बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाएँ।
- वाहनों में काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हॉर्न, या मोडीफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें।
- नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें।
- गलत दिशा में न चलें और दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएँ।
एसपी के निर्देश स्पष्ट हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी और सभी सुरक्षित रहेंगे।
पढ़ें यूपी हाइलाइट्स की अन्य ख़बरें:–
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

