AGRA MATHURA ZONE: हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र में एक महिला की बेटी से छेड़छाड़ और विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी रिजवान पुत्र सफीक गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

क्या था मामला?
सादाबाद थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को लिखित तहरीर दी थी कि 26 सितंबर 2025 को रात करीब 8:30 बजे जब वह अपनी बेटी के साथ घर जा रही थी, तभी ग्राम बढार निवासी रिजवान पुत्र सफीक ने उनकी बेटी का हाथ पकड़कर खींचातानी की और उससे छेड़खानी की। महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और गाली-गलौज की। इस तहरीर के आधार पर सादाबाद थाने में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
हाथरस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में थाना प्रभारी सादाबाद को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
सादाबाद पुलिस टीम और मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि छेड़छाड़ का आरोपी रिजवान सादाबाद-मुरसान रोड से धनौली मोड़ पर खड़ा है। पुलिस टीम ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की। सादाबाद-मुरसान रोड से धनौली जाने वाले रास्ते पर हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी रिजवान घायल हो गया। उसे तुरंत गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तारी टीम
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी योगेश सिंह (मय टीम), महिला कांस्टेबल कामिनी और महिला कांस्टेबल नेहा (मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम) शामिल थीं।
पढ़ें यूपी हाइलाइट्स की अन्य ख़बरें:–
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

