AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस सिकंदराराव कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ में दो भाइयों में कहासुनी हो गई। इस विवाद में छोटे भाई ने 40 वर्षीय बड़े भाई को गोली मार दी। जिससे बड़े भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर छोटा भाई मौके से फरार हो गया।

बता दें की मृतक गजेन्द्र उर्फ बडेला पुत्र मक्खन शराब पीकर घर में विवाद करता रहता था। जिसको लेकर परिवार में वाद विवाद हो गया। जिसके बाद रोष में आकर छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी। छोटा भाई घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्यवाही में जुट गई और मृतक के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

