AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस राया रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। और एक बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल में भेज दिया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

बता दें की सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव रामचेला निवासी 55 वर्षीय लेखराज सिंह पुत्र कारे सिंह बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहा था। तभी राया रोड पर गांव कजरोठी के निकट सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिस लेखराज की मौके पर ही मौत हो गई। इधर दूसरा बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल बाइक सवार को एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। और पुलिस ने घटना को लेकर जानकारी हासिल की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। बताते हैं कि लेखराज सिंह किसान थे और उन्होंने अपने पीछे अन्य परिजनों के अलावा तीन संतानों को भी बिलखते हुए छोड़ा है। दुर्घटना के बाद उनके गांव में मातम छा गया।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत
