AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस। गांव के राजवाहा में एक पत्थर पानी में तैरता हुआ आ गया। जिसको देख ग्रामीण तरह–तरह की बात करने लगे। कोई चमत्कारी तो कोई श्री राम का पत्थर बताने लगा। अब गांव में पत्थर आस्था का केंद्र बन गया। जिसको ग्रामीणों ने एक मंदिर मे रख दिया। जिसकी पूजा अर्चना भी गांव के लोगों द्वार की जा रही है। वहीं अन्य गांव से भी लोग पूजा करने गांव में आ रहे हैं।
बता दें की गांव नदौना के रजवाहा में लोगों को पशु विचरण कराते हुए एक पत्थर मिला जो पानी में तैरता है। इसे चरवाहे गांव में ले आए और एक ड्रम में डालकर परीक्षण किया तो यह पत्थर पानी में तैरने लगा। ग्रामीण पत्थर को दैवीय चमत्कार मानते हुए उसकी पूजा करने लगे। थोडी ही देर में यह बात क्षेत्र में जंगल की आग की तहर फैल गई। धीरे-धीरे गांव में अन्य गांव से पत्थ के दर्शन करने वाले लोगों का तांता लग गया। अब ग्रामीणों ने पत्थर को गांव में बने मन्दिर में रख दिया है। जहां ग्रामीण उसके दर्शन करने में जुटे है। ग्रामीणों का मानना है कि श्री राम के समय को यह पत्थर किसी प्रकार रजवाहे में आ गया है, जो पानी में डूब नहीं रहा।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

