AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस की फिजाओं में होली के रंग उड़ने लगे हैं और लोग होली की मस्ती में सराबोर होने लगे हैं। यहां आज वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति की सासनी शाखा की महिला पदाधिकारियों ने आगरा अलीगढ रोड स्थित गोपाल फ्रूड गार्डन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया।
![H0LI 2024: हाथरस की फिजाओं में अब होली के रंग.. वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति के होली मिलन समारोह की हुई शुरुआत 2](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240315-WA0095-1024x768.jpg)
होली मिलन समारोह का शुभांरभ मां सरस्वती वंदना और फिर उसके बाद होली गीत के साथ किया गया। इस दौरान संस्था की अध्यक्षा प्रगति वार्ष्णेय ने कहा कि माना जाता है कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत है। इस दिन हम विभिन्न रंगों में रंगकर अपनी खुशी मानते हैं, क्योंकि होली का त्यौहार हमें प्यार का पाठ पढाते हुए और एकता और अखंडता का संदेश देता है। कार्यक्रम में 70 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। में होली के गीतों के साथ ही रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
![H0LI 2024: हाथरस की फिजाओं में अब होली के रंग.. वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति के होली मिलन समारोह की हुई शुरुआत 3](https://uphighlights.in/wp-content/uploads/2024/03/IMG-20240315-WA0093-1024x576.jpg)
इस दौरान महिलाओं ने राधाकृष्ण की झांकियों के साथ नृत्य करते हुए पुष्पवर्षा की और बड़े ही उत्साह के साथ होली मनाई। सभी महिलाओं होली की मस्ती में झूमती नजर ाई। कार्यक्रम में व्रजवाला, सरिता, दीप्ति, आशी, गीता,अंजू, प्रज्ञा, कंचन, स्मृति, साधना, लक्ष्मी, श्रीमती चारू, पूजा, शिखा, भूमि, रेखा, सरला और सविता सहिता कई कई महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए –
- HATHRAS POLICE ALERT: जुमे की नमाज के मद्देनजर SP निपुण अग्रवाल ने मस्जिदों का किया निरीक्षण.. सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा… कहा- सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों हर वक्त नज़र
- HATHRAS MURDER CASE: हाथरस में युवक की हत्या.. घर से बुलाकर स्कूल परिसर में मारी गोली.. 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- UP MLC ELECTION: विधान परिषद के लिए निर्विरोध चुने गए 13 सदस्य.. BJP और उसके सहयोगी दलों को मिली 10 सीट, सपा के खाते में गई 3 सीट
- HATHRAS NEWS: हाथरस में एंटी करप्शन टीम का एक्शन, सरेआम रिश्वत लेते सिंचाई विभाग के कर्मचारी को दबोचा
- HATHRAS NEWS: 3 दर्जन से अधिक झांकियां बनेंगी श्री गोविंद भगवान की विशाल रथयात्रा के आकर्षण का केंद्र, जारी हुई कार्यक्रमों की सूची