AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस जिले में जंक्शन क्षेत्र के गांव बोझिया स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में 14 मार्च शाम को रंजिश में इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर एसपी निपुण अग्रवाल सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें से एक आरोपी नाबालिग है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
बता दें कि कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव हीरा सिंह निवासी 18 वर्षीय राजीव कुमार पुत्र कुंवरपाल ने पिछले दिनों इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं दी थी। आरोप है कि 14 मार्च शाम करीब सात बजे तीन युवक राजीव को घर से बुलाकर गांव बोझिया स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में ले गए, जहां इन युवकों ने राजीव को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आए। जानकारी होने पर युवक के परिजन भी पहुंच गए और उसे बागला संयुक्त जिला अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में राजीव ने दम तोड़ दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना जानकारी होने पर एसपी निपुण अग्रवाल, एएसपी अशोक कुमार सिंह, सीओ सिकंदराराऊ डॉ. आनंद कुमार और कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद परिजनों ने तीन युवकों नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

युवक को कुछ लोग बुलाकर स्कूल परिसर में ले गए थे, जहां उसे गोली मार दी। घायल युवक को उपचार के लिए ले जाया जा रहा था, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। -निपुण अग्रवाल, एसपी।
करीब 3 महीने पहले नदेन को लेकर हुआ था विवाद
बताते हैं कि पिछले दिनों फर्जी कॉल के माध्यम से राजीव के परिजनों से करीब 35 हजार रुपये रिश्तेदार बनकर ठग लिए गए थे। ये रुपये राजीव ने गांव के एक परिवार से लिए थे। पैसे लौटाने को लेकर राजीव का उस परिवार से विवाद चल रहा था। बाद में गांव के कुछ लोगों ने समझौता करा दिया था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते बृहस्पतिवार शाम को घटना को अंजाम दिया गया है।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए–
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत
- LPG CRISIS UPDATE: शादी वाले घरों में मेहमानों के खाने के इंतजाम के लिए लोग परेशान… एलपीजी सिलिंडर के लिए शादी का कार्ड और प्रार्थना पत्र लेकर जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंच रहे लोग
- NATIONAL TENNIS TOURNAMENT: खिताबी मुकाबले के एकल वर्ग में उत्तर प्रदेश के फैज की जीत, बालक युगल वर्ग में उत्तर प्रदेश के रिशांत और किंजल्क श्रीवास्तव की जोड़ी बनी चैंपियन
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान

