AGRA-MATHURA ZONE BUREAU: हाथरस में अलीगढ़ से आई एंटी करप्शन टीम ने सिंचाई विभाग के एक कर्मचारी को सरेआम रिश्वत लेते हुए दबोच लिया और उसे पकड़कर अपने साथ अलीगढ़ ले गई। इसके बाद सिंचाई विभाग के कार्यालय में खलबली मच गई। अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड अलीगढ़ रोड पर सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज के पीछे कार्यालय है। यहां सिंचाई खंड फिरोजाबाद के मामलों की भी सुनवाई होती है।

बता दें कि सिंचाई खंड फिरोजाबाद के उप राजस्व अधिकारी आशुतोष वार्ष्णेय कुछ वादों की सुनवाई कर रहे थे। बताते हैं कि उनके अधीन कार्यवाहक जिलेदार दिनेश चौहान हसायन के एक किसान का वाद का निपटारा करने के लिए के लिए 6 हजार रुपये की मांग कर रहा था। इस किसान ने इसकी जानकारी एंटी करप्शन टीम अलीगढ़ को दे दी। किसान का इस न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। किसान की शिकायत पर अलीगढ़ की टीम सिंचाई विभाग के कार्यालय में पहुंची और इस कर्मचारियों को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। इसके बाद टीम उसे आना-फानन में अपने साथ अलीगढ़ ले गई। शिकायतकर्ता भी टीम के साथ अलीगढ़ चला गया।
इस मामले में एंटी करप्शन अलीगढ़ थाने के प्रभारी ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। वहीं, हाथरस के सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता बलजीत स्वरूप का कहना है कि उनके कार्यालय में फिरोजाबाद सिंचाई खंड के उप राजस्व अधिकारी सुनवाई कर रहे थे, तब उनके अधीन कार्यवाहक जिलेदार को करप्शन टीम पकड़ कर ले गई।
UP HIGHLIGHTS की ये ख़बरें भी पढ़िए–
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत
- LPG CRISIS UPDATE: शादी वाले घरों में मेहमानों के खाने के इंतजाम के लिए लोग परेशान… एलपीजी सिलिंडर के लिए शादी का कार्ड और प्रार्थना पत्र लेकर जिला आपूर्ति कार्यालय पहुंच रहे लोग
- NATIONAL TENNIS TOURNAMENT: खिताबी मुकाबले के एकल वर्ग में उत्तर प्रदेश के फैज की जीत, बालक युगल वर्ग में उत्तर प्रदेश के रिशांत और किंजल्क श्रीवास्तव की जोड़ी बनी चैंपियन
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान

