यूपी पुलिसकर्मी का पाकिस्तान से युद्ध की पेशकश, डीजीपी ने लिया सख्त एक्शन हुआ तबादलाOperation Sindoor

HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच देशभर में देशभक्ति की लहर तेज हो गई है। इसी बीच रामपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर देशवासी को गर्व और आश्चर्य दोनों से भर दिया है। रामपुर पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल चमन सिंह ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार को पत्र लिखकर भारत-पाक युद्ध जैसी स्थिति में स्वेच्छा से सेवा देने की पेशकश की है।

जिसके बाद देर शाम उनका तबादला लखीमपुर खीरी कर दिया गया है। इस हेड कांस्टेबल का नाम चमन सिंह है। चमन सिंह ने कहा है कि वह इस संघर्ष में स्वेच्छा से योगदान देना चाहते हैं। इसके साथ ही वह एसएलआर, इंसास और एके-47 चलाने में सक्षम हैं। इस कारण उन्हें अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल किया है। पहलगाम में आतंकियों ने 26 नागरिकों की हत्या कर दी, जिससे पूरा देश गुस्से में है।

डीजीपी ने लिया सख्त एक्शन

इसके लिए सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। इससे सभी खुश हैं और सरकार के इस कदम को सही बता रहे हैं। देश में युद्ध के हालात बनते देख रामपुर के हेड कांस्टेबल चमन सिंह भी जोश से भरे हुए हैं। उनका कहना है कि देश की सेवा के लिए वह भी युद्ध में हिस्सा लेने को तैयार हैं। वह अपनी मर्जी से युद्ध में हिस्सा लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो कदम उठाया है, वह बहुत अच्छा कदम है। पहलगाम में आतंकियों ने हमारे 26 लोगों को मार दिया है। इसके लिए जरूरी था कि भारत भी कार्रवाई करे। एयर स्ट्राइक सही समय पर की गई है। उन्होंने कहा कि हम युद्ध में हिस्सा लेने को तैयार हैं। हम पीछे नहीं हटेंगे।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

यूपी में रेड अलर्ट: मेरठ जोन में पुलिस की सक्रियता बढ़ी, 1500 से ज्यादा बवालियों पर नजर

OPERATION SINDOOR: ऑपरेशन सिंदूर में सरकार का बड़ा एक्शन, टेलीकॉम कंपनियों को दिए गए सख्त आदेश

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *