'अपने देश के लोग बेगाने', राहुल गांधी के बयान पर मचा घमासान, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा बड़ी बातकेशव प्रसाद मौर्य ने कहा बड़ी बात

LUCKNOW ZON BUREAU : उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर भड़क गए हैं। आपको बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता राहुल गांधी इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसे बयान दिए जो भारत में नेताओं को पसंद नहीं आए, और राहुल ने अमेरिका के बोस्टन स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी में भारतीय चुनाव आयोग की कार्यशैली को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव में हुई गड़बड़ियों का भी जिक्र किया।

अभद्र टिप्पणी कर वह देश की प्रतिष्ठा को गहरी ठेस- केशव प्रसाद मौर्य

राहुल के बयान पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति अब विदेशों में भारत की छवि खराब करने तक सीमित रह गई है। लोकतंत्र, संसद, न्यायपालिका, जांच एजेंसियों और हिंदू संगठनों पर बार-बार अभद्र टिप्पणी कर वह देश की प्रतिष्ठा को गहरी ठेस पहुंचा रहे हैं। क्या कांग्रेस और राहुल गांधी सत्ता जाने से इतने परेशान हो गए हैं कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते उनका एकमात्र उद्देश्य भारत को हर मोर्चे पर कमजोर दिखाना और बताना रह गया है।

क्या कहा राजभर ने? एसबीएसपी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के मंत्री ओपी राजभर ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं, तो भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं। वह भारत को बदनाम करते हैं। अगर उन्हें महाराष्ट्र से कोई दिक्कत है, तो उन्हें सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए। उन्हें यहीं कहना चाहिए। लेकिन वह विदेश जाकर भाषण दे रहे हैं… यह देश का अपमान करने का तरीका है।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और राहुल गांधी का बयान

इस बीच, सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया। राहुल ने विदेश में छात्रों से कहा था कि चुनाव आयोग पक्षपाती है और महाराष्ट्र चुनाव में धांधली हुई है। मसूद ने कहा, राहुल जी ने सच कहा। अगर ईवीएम पर सवाल उठ रहे हैं और रिकॉर्ड नष्ट किए जा रहे हैं, तो ईवीएम को हटा दिया जाना चाहिए। अगर लोगों को आशंका है, तो उन्हें दूर किया जाना चाहिए। चुनाव प्रक्रिया पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

आखिर क्यों भड़के अनिल राजभर

दूसरी ओर, योगी सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, राहुल गांधी विदेश जाकर देश की तारीफ नहीं करते, बल्कि अपमान करते हैं। वह न तो सेना की तारीफ करते हैं, न ही देश की व्यवस्था की। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश होने के बावजूद वह लोकतंत्र और चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता राहुल की बातों को गंभीरता से नहीं लेती। राजभर ने कहा, देश में उनकी कोई नहीं सुनता, इसलिए वह विदेश जाकर देश को बदनाम करते हैं।

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *