ताश की तरह फेटे गए प्रशासनिक अधिकारी! CM ने बदले 11 जिलों के डीएम, 60 अफसरों का तबादला उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल देखने को मिला।

Lucknow ZON BUREAU: उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में सोमवार देर रात बड़ा फेरबदल देखने को मिला। प्रदेश की योगी सरकार ने एक साथ 33 आईएएस और 3 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें 10 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री के सचिव को भी बदल दिया गया है। वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को मुख्यमंत्री के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही 3 आईपीएस और 8 डिप्टी एसपी का भी तबादला किया गया है। दरअसल ट्रेनिंग के बाद 16 डिप्टी एसपी को भी तैनाती दी गई है और 16 डिप्टी एसपी को भी ट्रेनिंग के बाद तैनाती दी गई है। इसके अलावा 10 जिलों के जिलाधिकारियों को भी बदला गया है। वाराणसी, हापुड़, आजमगढ़, बरेली, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, झांसी, महोबा, कुशीनगर, संत कबीर नगर और भदोही के जिलाधिकारियों को बदला गया है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ आईएएस अफसरों को भी नई तैनाती दी गई है, डीके ठाकुर को एडीजी एसएसएफ लखनऊ, भानु भास्कर को एडीजी मेरठ जोन और डॉ. संजीव गुप्ता को एडीजी प्रयागराज जोन की जिम्मेदारी दी गई है।

अजीत कुमार सिंह को एसीपी नोएडा कमिश्नरेट, डॉ. देवेंद्र कुमार को डीएसपी बदायूं, विजय कुमार राणा को डीएसपी एलआईयू बरेली, संजय कुमार मिश्रा को डीएसपी उन्नाव, गिरजा शंकर त्रिपाठी को डीएसपी रायबरेली, जितेंद्र सिंह कालरा को डीएसपी ईओडब्ल्यू मेरठ, चंद्रकेश सिंह को डीएसपी पीटीसी सीतापुर और आशीष मिश्रा को डीएसपी ललितपुर बनाया गया है।

प्रशिक्षण के बाद 16 डिप्टी एसपी को मिली नियमित तैनाती

दूसरी ओर, प्रशिक्षण के बाद 16 डिप्टी एसपी को नियमित तैनाती मिल गई है। राहुल यादव को डीएसपी हापुड, शांभवी त्रिपाठी को डीएसपी स्थापना मुख्यालय लखनऊ, राजीव कुमार सिंह को डीएसपी भदोही, तेजस त्रिपाठी को डीएसपी फिरोजाबाद, प्रिया यादव को डीएसपी सहारनपुर, आलोक गुप्ता को डीएसपी बलिया, अमित कुमार को डीएसपी कासगंज, शुभम वर्मा को डीएसपी गाजीपुर, जितेंद्र सिंह यादव को डीएसपी शामली, रामप्रवेश गुप्ता को एसीपी आगरा कमिश्नरेट, परमेश्वर प्रसाद को डीएसपी जालौन, संजीव कुमार राय को डीएसपी मथुरा, शुभम पटेल को डीएसपी मुरादाबाद, प्रियंका यादव को डीएसपी महिला एवं बाल संरक्षण संगठन, अमित कुमार को एसीपी कानपुर कमिश्नरेट और प्रदीप कुमार मौर्य को एसीपी बनाया गया है।

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *