GORAKHPUR ZON BUREAU: युपी के देवरिया में भी मेरठ जैसा हत्याकांड सामने आया है। पति की पत्नी ने प्रेमी के साथ दुबई से लौटे हत्या कर दी। इसके बाद लाश को सूटकेस में भरकर घर से 55 किमी दूर ठिकाने लगा दी। दरअसल,घटना देवरिया स्थित तरकुलवा थाना क्षेत्र पकड़ी छापर पटखौली गांव की हैं। रविवार को सूटकेस में एक युवक का शव मिला।

देवरिया के तरकुलवा मईल थाना इलाके केव भटौली गांव में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या कर दी। प्रेमी के साथ मिलकर नाजायज संबंध में बाधक बन रहे पति को मौत के घाट उतारने के बाद शव ट्राली बैग में भरकर घर से 55 किमी दूर तरकुलवा क्षेत्र में फेंक दिया।

खेत में मिला लाश से भरा सूटकेस
रविवार की सुबह खेत में सूटकेस में लाश मिलने पर पुलिस की जांच में मामला सामने आया। पुलिस आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तरकुलवा थानाक्षेत्र पकड़ी छापर पटखौली गांव के जितेंद्र गिरी गेहूं की फसल कटवाने के लिए कंबाइन मशीन लेकर खेत में पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर बगल के मदन जायसवाल के खाली पड़े खेत में रखे एक सूटकेस पर पड़ी। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही तरकुलवा थानेदार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जिसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी। कुछ ही देर में एएसपी अरविंद वर्मा, सीओ सिटी संजय रेड्डी के साथ डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। ट्रॉली बैग खोला गया तो उसमें एक युवक की लाश मिली।

युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। पुलिस के खेत में ट्रॉली बैग के पास मिले एक कागज की फोटोकॉपी, एक विदेशी सिमकार्ड व बार कोड के जरिये मृतक की पहचान मईल थानाक्षेत्र के भटौली गांव निवासी नौशाद अहमद (38) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम नौशाद के मईल क्षेत्र स्थित गांव पहुंची और जांच-पड़ताल के साथ ही उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस जांच में पता चला कि नौशाद दुबई में रहता था और 10 दिन पहले ही घर आया था। एएसपी अरविंद वर्मा ने बताया कि जांच में पता चला है कि युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी,क्योंकि वह उनके अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था। जांच के लिए जिले से एसओजी समेत अन्य टीमें बुलाई गई हैं। जिस खेत में शव मिला है, वहां से डॉग स्क्वायड टीम और फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। नौशाद की पत्नी से पूछताछ की जा रही है।

भटौली गांव पहुंची पुलिस
मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव में रविवार शाम छह बजे पुलिस पहुंची और देर रात तक वहां रही। इस दौरान मृतक नौशाद अहमद के परिजनों से पूछताछ की गई।परिजनों के मुताबिक वह दस दिन पहले दुबई से लौटा था और शनिवार देर रात से घर से लापता था। पिता अली मोहम्मद ने बताया कि जब नौशाद घर पर नहीं मिला तो परिवार के सभी लोग चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी।

गांव में फैली सनसनी
गेहूं की कटाई कराने कंबाइन मशीन लेकर गए किसान खेत में पड़ा ट्रॉली बैग देखकर आवक रह गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना तरकुलवा पुलिस को दी। सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। गांव वाले गेहूं के खेत में पहुंचने लगे। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे थानेदार ने मामले की गंभीरता को भांप कर तत्काल विभाग के आला अफसरों को सूचना दी और ट्रॉली बैग के आसपास बैरिकेटिंग करा दी। सूचना पर एएसपी मौके पा पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में ट्रॉली बैग खोला गया तो उसमें से एक युवक की लाश निकली। वहां मौजूद लोग लाश मिलने पर तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

PRAYAGRAJ NEWS: लखनऊ के बाद अब प्रयागराज में भी जल्द दौड़ती नज़र आएगी डबल डेकर ई -बस, कई मार्गों के सर्वे के बाद निर्धारित हुआ ये 2 रूट

PRAYAGRAJ NEWS: सपा प्रमुख ने योगी सरकार की कानून-व्यवस्था पर कसा तंज, कहा- पूरे यूपी में एक ही जाति के एसएचओ और एसओ ज्यादा

By Priya Official

Miss Priya is a Media Professional. She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *