सासनी हादसा।आगरा-अलीगढ़ रोड पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे रोडवेज बस और कैंटर की टक्कर ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। यह दुर्घटना सिर्फ चार लोगों की मौत और 21 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने तक सीमित नहीं थी, बल्कि इसने पीछे छोड़ दिया है एक ऐसा दर्दनाक मंजर, जो कल हुए हादसे की भयावहता की खामोश गवाही दे रहा है।
बिखरा पड़ा है यात्रियों का सामान
आज, शुक्रवार को, जब घटना स्थल पर नज़र डाली गई, तो दिल दहल गया। कल की भीषण टक्कर जिसमें बस और कैंटर के परखच्चे उड़ गए जिसके बाद घटनास्थल पर यात्रियों का सामान बिखरा पड़ा मिला। सड़क किनारे, बस के अंदर और घटनास्थल पर चप्पल, जूते, और कपड़े पड़े थे, जो इस बात की चीखती गवाही दे रहे थे कि कैसे अचानक जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लग गया।
हृदय विदारक था रोटी-सब्जी से भरा टिफिन
बस के भीतर किसी यात्री का मिठाई का डिब्बा फंसा था।कहीं किसी की चप्पल अटकी हुई थी।सबसे हृदय विदारक था रोटी-सब्जी से भरा टिफिन पड़ा मिलना। यह बताता है कि यात्री सफर के लिए निकले थे, शायद किसी अपने से मिलने या काम पर जाने के लिए, और एक पल चार लोगों की जिंदगी छीन गई और 21 लोग घायल हो गए। हर बिखरी हुई चीज़, हर छोटा सा सामान, कल के उस भयंकर हादसे का मूक गवाह बना हुआ है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल और अलीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस जांच जारी
आज दोपहर सासनी पुलिस एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंची और रोड किनारे गड्ढे में फंसे कैंटर को निकालने के काम में जुटी रही। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पूरा सासनी क्षेत्र इस दर्दनाक घटना से सदमे में है। यह हादसा एक बार फिर सड़कों पर सुरक्षा और नियमों के पालन की जरूरत को रेखांकित करता है।
पढ़ें यूपी हाइलाइट्स की अन्य ख़बर:–
- SBI WEALTH HUB: नैनी में एसबीआई वेल्थ हब की हुई शुरुआत, विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के साथ एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी वित्तीय सेवाएं
- PETROL DIESEL PRICE HIKE: शुक्रवार सुबह पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम ने किया हैरान, लोगों ने कहा- मुश्किल होगा बजट मैनेज करना
- UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS EDITORIAL: चौथे स्तंभ के खिलाफ पुलिस की मनमानी
- BIG NEWS: प्रयागराज में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान श्रद्धालुओं से बदसलूकी… ‘उत्तर प्रदेश हाइलाइट्स’ के संस्थापक संदीप कुमार श्रीवास्तव से भी अभद्रता और उन पर हमले की कोशिश
- LPG CRISIS UPDATE: पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर फिर शुरू हुई बिक्री, विद्यार्थियों और प्रवासी श्रमिकों को मिलेगी राहत

