सासनी। आगरा-अलीगढ़ रोड पर दो दिन पहले एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज गति और लापरवाही से चलाए जा रहे एक कंटेनर ने अलीगढ़ की तरफ से आ रही रोडवेज बस में ज़ोरदार टक्कर मार दी।इस भयानक हादसे में चार लोगों की ज़िंदगी चली गई, जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, वहीं मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने लौटाया परिचालक का कीमती सामान
हादसे के बाद अफरातफरी के बीच रोडवेज बस के परिचालक अर्जुन सिंह (मृतक) का बैग मौके से गायब हो गया था। सासनी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुम हुए बैग को खोज निकाला। बैग में समान एवं नगदी 35,260 रुपए मौजूद थे।पुलिस ने यह सामान एआरएम अलीगढ़ एवं हाथरस की उपस्थिति में, डिपो प्रभारी हाथरस मंगेश कुमार को सुपुर्द कर दिया। पुलिस के इस कार्य की सराहना की जा रही है।
हादसे की जांच जारीफिलहाल सासनी पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस हादसे ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पढ़ें यूपी हाइलाइट्स की अन्य ख़बर:–
- PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में चार साल की सत्या ने अपने जन्मदिन पर तैरते हुए पार की यमुना नदी, प्रशिक्षकों की मौजूदगी में 21 मिनट 28 सेकंड तक की तैराकी
- LPG CYLINDER CRISIS: डिलीवर का मैसेज मिलने के बावजूद नहीं मिल रहा एलपीजी सिलेंडर, उपभोक्ता हो रहे परेशान
- हाथरस: नाले में मिला पत्रकार का शव, शरीर पर चोट के निशानों से हत्या की आशंका
- HATHRAS NEWS:भाकियू जिलाध्यक्ष संजीव सूर्यवंशी के नेतृत्व में सासनी पुलिस को सौंपा ज्ञापन…राकेश टिकैत गिरफ्तारी पर जताया रोष
- LPG CRISIS UPDATE: गैस एजेंसियों में बढ़ रहा बैकलॉग, एलपीजी सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा लंबा इंतजार

