PRAYAGRAJ ZONE BUREU: प्रयागराज में नैनी स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार ( 1 अगस्त 2024) को ‘ब्रह्मांड और मानव शरीर का संबंध (Relationships of the Cosmos and the Human Body)’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। IQAC के तत्वावधान और प्राचार्य प्रोफेसर सुरेश जैन की अध्यक्षता में आयोजित इस व्याख्यान समारोह में एस्ट्रोलॉजर और मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. वैशाली जैन ने मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुईं। वहीं, समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर नीलिमा जैन ने शिरकत की।

इस दौरान अपने व्याख्यान के जरिए एस्ट्रोलॉजर और मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. वैशाली जैन ने शरीर की ऊर्जा को संतुलित करने और शरीर की ऊर्जा से अपने ग्रहों को संतुलित करने के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि किस तरह हम अपने ग्रहों को संतुलित करके चिंता और तनाव से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही जीवन में इच्छित वस्तु को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग साधना से हम जान सकते हैं कि शरीर का कौन सा भाग कितना सक्रिय है।

डॉ. वैशाली जैन ने कहा कि मनुष्य के शरीर के अंदर ही मनुष्य की सारी समस्याओं का समाधान है। योग जैसी गतिविधियों के जरिए हम अपनी सभी शारीरिक और मनोवैज्ञानिक समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। उनके मुताबिक मनुष्य अपने शरीर के अंदर की ऊर्जा से अपने ग्रहों को संतुलित कर सकता है, क्योंकि मनुष्य की ऊर्जा से ही उसके ग्रहों की गतिविधियों का निर्धारण होता है।

डॉ. वैशाली जैन ने कहा कि मनुष्य जीवन में अंक ज्योतिष अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि अंकों से किस तरह मनुष्य परिचालित होते हैं और कैसे अपने अंकों की दशा को सुधार सकते हैं। उन्होंने मनुष्य के शरीर में स्थित सातों चक्रों के बारे में भी विस्तार से बतायाय़ उन्होंने कहा कि शरीर में वेशभूषा और खान-पान के परिवर्तन से ग्रहों की स्थिति में भी परिवर्तन हो सकता है। इससे शरीर की ऊर्जा कुछ आसन और प्राणायाम से संतुलित की जा सकती है। संतुलित ऊर्जा से मनुष्य का संतुलित विकास हो सकता है।

इस व्याख्यान कार्यक्रम का संचालन IQAC प्रभारी डॉ. सुवर्णा सरकार ने किया। व्याख्यान के अंत में IQAC के सदस्य डॉ. दीपक ने धन्यवाद ज्ञापित किया और मुख्य वक्ता को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। सह प्रभारी के तौर पर डॉ. स्मिता पाॅल ने जिम्मेदारी संभाली। वहीं, डॉ. भास्कर और डॉ. संदीप सहित सभी IQAC सदस्य सहित महाविद्यालय से जुड़े सभी लोगों ने समारोह के सफल आयोजन में सहयोग किया।

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें और लेख भी पढ़िए-

INDIA POST VACANCY: इंडिया पोस्ट में बंपर वैकेंसी, GDS के 44 हजार से ज्यादा पदों पर हो रही भर्ती

UNNAO ACCIDENT : एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा.. डबल डेकर स्लीपर बस की दूध के टैंकर से टक्कर.. 18 लोग की मौत, 23 घायल

PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण, इस स्कूल में लगाए गए करीब 20 तरह के पौधे

UP GOVERNMENT DECISIONS: पेपर लीक को लेकर योगी सरकार ने उठाया बेहद सख्त कदम, इन 3 शहरों का होगा सीमा विस्तार

SBI CYBER FRAUD AWARENESS: साइबर फ्रॉड को लेकर अलर्ट कर रहे बैंक, SBI की नैनी शाखा में अधिकारियों ने दिए ये खास टिप्स

CLOVE OIL BENEFITS: पुरुषों के लिए रामबाण है लौंग तेल, इस्तेमाल करने से दूर हो सकती हैं ये 6 समस्याएं, जानें प्रयोग का तरीका

By Sandeep Kumar Srivastava

Mr. Sandeep Kumar Srivastava is a media professional and educator. He has more than 15 years of journalistic experience. He was attached with the newsroom of many reputed media houses in BHARAT. He worked as a News Anchor, News Producer and Correspondent. He is very well known for his news and program presentation skills in Television and Digital Media. He is Founder and Editor-In-Chief of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. E-Mail: tvjournalistsandeepsrivastav@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *