BAREILLY ZONE BUREAU: मुरादाबाद जिले और उत्तर प्रदेश के लिए सोमवार का दिन यादगार रहा। जिलाधिकारी अनुज सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए सुगम्य पुस्तकालय की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री एक्सीलेंस पुरस्कार नई दिल्ली में प्रदान किया।

जिले में दिव्यांग बच्चों को विशेष पद्धति के माध्यम से आधुनिक शिक्षा के लिए सुगम्य पुस्तकालय की स्थापना की गई है। इसमें दिव्यांग बच्चों को ब्रेल लिपि के अलावा आडियो वीडियो सिस्टम के माध्यम से पढ़ाया जाता है। दिव्यांग बच्चों के लिए सुगम्य पुस्तकालय की अनोखी पहल को नवाचार श्रेणी में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

आपको बता दें कि जिलाधिकारी अनुज सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में नवाचार श्रेणी में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस अवार्ड दिया। प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। पहली बार मिले इस ऐतिहासिक उपलब्धि से जिले के साथ पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ा है। देश से लगभग 710 जिलों व मंत्रालयों से 1588 आवेदनों में से 16 आवेदनों को पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। जिसमें उत्तर प्रदेश से एकमात्र मुरादाबाद जिले को चयनित किया गया। इससे पहले जिले को सुगम्य पुस्कालय के लिए मुख्यमंत्री राज्य पुरस्कार भी मिल चुका है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी एक्स पर बधाई देते हुए लिखा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज सिविल सेवा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में दिव्यांगजन ‘सुगम्य पुस्तकालय’ पहल के लिए ‘नवाचार श्रेणी’ में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद को प्रधानमंत्री पुरस्कार प्राप्त होना 25 करोड़ प्रदेश वासियों के लिए गौरव का क्षण है। यह सम्मान समाज के हर वर्ग तक ज्ञान की सहज पहुंच सुनिश्चित करने के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता की एक झांकी है। दिव्यांगजन के सशक्तिकरण के साथ ही उन्हें नई आशा प्रदान करती इस अभिनंदनीय पहल एवं सम्मान के लिए मुरादाबाद प्रशासन, पुस्तकालय की टीम एवं जनपद वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!”

UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-

PRAYAGRAJ NEWS: अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने अनुराग कश्यप के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, पुतला जलाकर DM को सौंपा ज्ञापन

मायावती ने योगी और मोदी सरकार को दी नसीहत, बोलीं- दलितों पर अत्याचार मामले में करें कार्रवाई

By Priya Official

Miss Priya is a Media Professional. She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *