ना दिन में चैन, ना रात में सुकून, UP में गर्मी का कहर जारी जानें कब मिलेगी राहतUP में गर्मी का कहर

HIGHLIGHTS NEWS NETWORK: भीषण गर्मी के साथ ही यूपी में लू भी चलने लगी है। कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। एक-दो दिन में इसके 45 डिग्री सेल्सियस को पार करने की उम्मीद है। इस बीच छोटे बच्चों को राहत देने के लिए स्कूलों के समय में भी बदलाव होने लगा है। फिलहाल वाराणसी और आगरा में आठवीं तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है। इसके साथ ही 24-25 के आसपास कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही या हल्के बादल छाए रहेंगे। जब यह यूपी-बिहार की सीमा पर पहुंचेगा तो पुरवा हवा की नमी से इसे बल मिलने की उम्मीद है। बता दें कि 26 और 27 को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या बौछारें पड़ने की संभावना है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आने वाले समय में पश्चिमी विक्षोभ को पुरवा हवा से कितनी ताकत मिलती है।

36 जिलों में लू का अलर्ट जारी

मौसम विभाग की रिपोर्ट की अनुसार आज यूपी के 36 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हीट वेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है- प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, ग़ाज़ीपुर, जौनपुर, मऊ, बलिया, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, आज़मगढ़, संत रविदास नगर, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर, कानपुर देहात, उनाव, संत रविदास नगर, मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, फ़तेहपुर, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, मथुरा, आगरा, इटावा, औरैया, कानपुर, जालौन, ललितपुर, झाँसी और महोबा।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक 22 से 25 अप्रैल तक गर्म हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है. मौसम विभाग ने एक दिन पहले ही चेतावनी दी थी कि आने वाले समय में यूपी के दक्षिणी जिलों में लू की स्थिति पैदा हो सकती है. मंगलवार-बुधवार तक आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, कन्नौज में गर्मी का असर दिखेगा। आंधी-पानी के चलते कई जिलों में आसमान साफ ​​है। इससे सूरज की सीधी रोशनी पड़ेगी जिससे धरती की सतह गर्म होगी। ऐसे में प्रदेश के कई जिलों में जल्द ही भीषण गर्मी पड़ सकती है।

By Shiwani Mishra

Miss Shiwani Mishra is a Media Professional She has more than 5 years of journalistic experience with many reputed media houses in BHARAT. She worked as a Sub Editor and Content Editor. She is very well known for her news writing and presentation skills. Presently she is attach with the Lifestyle and Social Content Desk of UTTAR PRADESH HIGHLIGHTS. Her position is Freelance Senior Content Editor.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *