UP : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल का दौरा करने पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा एयरफोर्स स्टेशन के टेक्निकल एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम योगी ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार का गर्मजोशी के साथ पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। सीएम योगी का धन्यवाद कर अमेरिकी राष्ट्रपति जेडी वेंस एयरपोर्ट से सीधे ताजमहल देखने के लिए रवाना हो गए। सड़क किनारे दोनों देशों के झंडे लेकर खड़े स्कूली बच्चों ने उनका हाथ हिलाकर स्वागत किया।

जेडी वेंस ने पत्नी-बच्चों संग कराई फोटोग्राफी
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ताजमहल की खूबसूरती के दीवाने हो गए। इस दौरान उन्होंने पत्नी और बच्चों संग फोटोग्राफी भी कराई। इस दौरान उन्होंने विजिटर बुक में लिखा कि ताजमहल वास्तव में अद्भुत है। सच्चे प्यार, मानवीय सरलता और भारत की महान संस्कृति के प्रति श्रद्धांजलि का प्रमाण…धन्यवाद।

सड़क किनारे लगाए गए अमेरिका-भारत के राष्ट्रीय ध्वज
आपको बता दें कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने परिवार के साथ सुबह करीब 10 बजे ताजमहल पहुंचे। ताजमहल परिसर में पहुंचते ही अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के चेहरे पर अलग ही मुस्कान दिखाई दी। मानो वो ताज की खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे थे। वहीं एयरपोर्ट से ताजमहल तक शहर को दुल्हन की तरह सजाया और संवारा गया। सड़क किनारे अमेरिका और भारत के राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए । अमेरिकी उपराष्ट्र्पति के स्वागत में सुंदर रंगोली, सेंड आर्ट और चौराहों पर आकर्षक सजावट की गई।
आतंकी हमले के मद्देनज़र कई कार्यक्रम रद्द
इस दौरे के दौरान पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनज़र आगरा में निर्धारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया। जेडी वेंस करीब एक घंटे तक ताजमहल में रुके, जिसके बाद वे जयपुर के लिए रवाना हो गए।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें भी पढ़िए-
PAHALGAM ATTACK: पहलगाम हमले के बाद यूपी में हाई अलर्ट, काशी-मथुरा समेत धार्मिक स्थलों पर बढ़ी चौकसी
ना दिन में चैन, ना रात में सुकून, UP में गर्मी का कहर जारी जानें कब मिलेगी राहत

