BAREILLY ZONE BUREAU: पीलीभीत में विदेश भेजने के नाम पर मदरसे के शिक्षक ने युवक से डेढ़ लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आाया है। जब काफ़ी समय तक विदेश जाने के लिए पीड़ित के भाई को वीजा नहीं मिला तो उसनें आरोपी शिक्षक से अपने रुपए वापस मांगे रूपए मांगने पर आरोपी शिक्षक आग बबूला हो गया। अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगा।पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।एसपी अभिषेक यादव के आदेश के बाद न्यूरिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम टोंडरपुर निवासी मोहम्मद अशरफ ने एसपी को शिकायती पत्र दिया, जिसमें कहा गया कि उसकी मुलाकात गजरौला कलां कस्बा निवासी मोहम्मद शाकिर से हुई थी। शाकिर थाना क्षेत्र के हरचुईया गांव में स्थित मदरसे में पढ़ाता था। मुलाकात के बाद आरोपी ने उसके छाेटे भाई युसूफ को रशिया भेजकर नौकरी लगवाने की बात कही।आरोपी की बातों पर विश्वास करके वह अपने भाई को विदेश भेजने के लिए तैयार हो गया। इस पर आरोपी ने वीज़े के लिए उसे दो बार में डेढ़ लाख रुपये लिए।काफ़ी समय बीतने के बाद आरोपी ने वीजा उपलब्ध नहीं कराया। पूछने पर वह टाल मटोल करता रहा। आरोप है कि रुपये मांगने पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी गई। कुछ समय बाद आरोपी ने मदरसे में आना बंद कर दिया।बहरहाल न्यूरिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
UP HIGHLIGHTS में प्रकाशित ये ख़बरें और लेख भी पढ़िए-
INDIA POST VACANCY: इंडिया पोस्ट में बंपर वैकेंसी, GDS के 44 हजार से ज्यादा पदों पर हो रही भर्ती

